{"_id":"57fbe55e4f1c1bd87528dea5","slug":"bhavani-queue-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवानी दरबार में लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवानी दरबार में लगी कतार
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
देवी की प्रतिमा
विज्ञापन
मां दुर्गा पूजनोत्सव के तहत महानवमी तिथि पर पूजन पंडालों में विराजमान मां दुर्गा की नयनाभिराम झांकी का दर्शन की श्रद्धालु निहाल हो उठे। पूजन कमेटियों की तरफ से पंडाल व आसपास बिजली के झालरों व ट्यूबलाइटों से की गई सजावट की छटा देखते बन रही थी।
नगर के महुवरिया, तेलियागंज, डंकीनगंज, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, त्रिमोहानी, संकठाघाट, सुंदरघाट, रमईपट्टी, इमामबाड़ा, विंध्याचल रोड, लोंहदी, भुजवा की चौकी, चौबेटोला, भैसहिया टोला, पक्की सरांय, वासलीगंज सहित कई इलाकों में पूजन पंडाल सजाए गए हैं। पूरे शहर में भजन गूंजते रहे।
नगर के लोंहदी कला के भुजवा की चौकी के पंडाल में हवन किया गया। हवन पूरे शहर में हुआ, जिससे वातावरण सुगंधित हो गया। जिगना के बिहसड़ा बाजार के पंडाल में दिन भर पूजन चला। चुनार। नवरात्र में अंतिम दिन पूरा नगर भक्ति के माहौल में डूब गया। पूजा समिति की ओर से अपने पंडाल को सजाने में हुनर का इस्तेमाल किया गया है।