{"_id":"5991e9cc4f1c1b0a2b8b45be","slug":"bhakta-nihal-to-see-the-image-of-bankabihari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी के दर्शन से भक्त निहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी के दर्शन से भक्त निहाल
mirzapur news
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
भजन प्रस्तुत करते गायक गोविंद भार्गव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के बुंदेलखंडी स्थित श्री द्वारकाधीश जी महाराज के वर्षगांठ पर सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दैरान मंदिर का भव्य श्रृंगार एवं परिसर को फूल मालाओं से सजाया गया था। वर्षगांठ पर झूलनोत्सव के साथ-साथ आकर्षक झांकियां भी निकाली गई थीं। वृंदावन से आए कलाकारों के भजन प्रस्तुति पर मौजूद भक्त झूमते रहे।
सोमवार को बुंदेलखंडी स्थित श्री द्वारकाधीश जी महाराज का 117 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों व लाइटों से सजाया गया था। फूलों की भीनी-भीनी खुशबू वातावरण में अपनी मौजूदगी दर्शा रही थी। कानपुर से आए कारीगरों द्वारा मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया था। ठाकुर जी की वर्षगांठ कार्यक्रम को दो चरणों में आयोजित की गई थी। प्रथम चरण में प्रात: कानपुर से आए विद्वत मंडल ने विशेष पूजन कर संपन्न कराया। ट्रस्टी प्रदीप कुमार बजाज ने सपरिवार वैदिक रीति से पूजन किया। दूूसरे चरण में सायंकाल ठाकुर जी का अलौकिक श्रृंगार देख लोग निहाल हो गए। श्रृंगार के दौरान ठाकुर जी की छवि अद्भुत दिखाई पड़ रही थी। वृंदावन से आए कलाकार गायक गोविंद भार्गव ने भजन संध्या में भक्तिरस का प्रवाह किया। गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ के बाद कलाकारों द्वारा बांके बिहारी, माखन चोर यशोदा नंदन, मां दुर्गा, शिव जी आदि एक के बाद एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति पर श्रोतागंण तालियां बजा कर झूमते रहे। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा भजन के दौरान बीच-बीच में भक्त अपने स्थान से उठ कर नृत्य करते रहे। कार्यक्रम में प्रदीप बजाज, सरिता बजाज,ज्योति बजाज पूरे परिवार के साथ भजन के दौरान नृत्य कर आनंदित रहे। देर रात्रि तक भजन कार्यक्रम चलता रहा,ठाकुर जी का संध्या आरती का भक्तों ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। वर्षगांठ पर कार्यक्रम की व्यवस्था परितोष बजाज ने की।
विज्ञापन