फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bhakiyu demanded to improve the condition of canals

भाकियू ने की नहरों की दशा को सुधारने की मांग

Tue, 15 Jun 2021 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu demanded to improve the condition of canals
जिला मुख्यालय पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं को दूर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले की नहरों और माइनरों की दशा सुधारी जाए और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को भी ठीक कराया जाए। जिलाधिकारी को संबोधित 11 सूत्री मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। संगठन की जिला महिला अध्यक्ष अर्चना चौबे के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के लिए ही योजनाओं का विकास कर रही है। शहरीकरण एवं चुनाव पर ही पूरा पैसा खर्च हो रहा है। सरकार को ग्रामीण क्षेत्र और किसानों की समस्याओं के लिए भी काम करना चाहिए। जिला महासचिव धर्मदेव उपाध्याय ने कहा कि अधिकतर माइनरों की लाइनिंग और कुलाबा टूटे हुए हैं। उनको अविलंब ठीक कराया जाए। इस मौके पर करुणा शंकर शुक्ल, राजाराम सिंह, शेषमणि तिवारी, शारदा मिश्रा, मांडवी शरण द्विवेदी, हौसला प्रसाद मिश्र, रामनाथ सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed