{"_id":"5f36d82e8ebc3e3d1946116f","slug":"bhadohi-laggards-in-recovery-of-city-development-mirzapur-news-vns541413655","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर विकास की वसूली में भदोही फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विकास की वसूली में भदोही फिसड्डी
विज्ञापन
मिर्जापुर। आयुक्त विंध्याचल मंडल प्रीति शुक्ला ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेसिंग द्वारा करेत्तर, मुख्य देयों व विविध देयों की वसूली के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई।
अपर आयुक्त ने समीक्षा बैठक में वाणिज्य कर विभाग भदोही तथा आबकारी में भदोही व सोनभद्र में प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया।
इसी प्रकार परिवहन में जनपद सोनभद्र सबसे अच्छा प्रगति पर रहा। शेष दोनों जनपद की वसूली संतोषजनक रही। मनोरंजन कर वसूली की प्रगति पर अंसतोष व्यक्त करते हुये तीनों जिले के अधिकारियों से बढ़ाने का निर्देश दिया। नगर विकास की वसूली जनपद भदोही सबसे खराब प्रगति बतायी गयी। मुख्य देय व विविध देयों में तीनों जिलों की प्रगति पर असन्तोष व्यक्त करते हुये आयुक्त ने कहा कि अमीनों को अन्य किसी कार्य में न लगाया जाय। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वसूली की जाए। इस दौरान राजस्व वादों का निस्तारण, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा, कृषक दूर्घटना बीमा आदि बिन्दुवार समीक्षा की गई। इसके बाद तीनों जनपद के कानून व्यवस्था के बारे में बिन्दुवार समीक्षा की गयी। संबंधित पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने जनपदों के बारे में जानकारी दी। आयुक्त ने भू माफियों व अतिक्रमण कर्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।