फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bhabhi accused Up police constable Devar for misdeed wedding procession did not come out

सिपाही की नहीं निकली बरात: भाभी ने ही लगाया दुष्कर्म का आरोप, सनसनीखेज मामले से पूरा परिवार परेशान

Sun, 11 Jun 2023 06:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Jun 2023 06:35 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के एक घर में शादी का जश्न मनाया जा रहा था। रविवार को बरात निकलनी थी लेकिन नहीं निकल सकी। कारण ये कि दूल्हे की चचेरी भाभी ने ही उसपर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी यूपी पुलिस में सिपाही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार है। 

विज्ञापन
Bhabhi accused Up police constable Devar for misdeed wedding procession did not come out
दुष्कर्म के आरोप में सिपाही पर मुकदमा दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि चचेरे देवर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर शादी करने की बात कही थी। अब वह किसी और से शादी करने जा रहा है। रविवार को उसकी बरात जानी है।

विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर पुलिस आरोपी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। इधर, इस सनसनीखेज मामले से अजीब सी स्थिति हो गई। पूरा परिवार परेशान हो उठा। घटना की जानकरी मिलते ही दुल्हन पक्ष के लोग मायूस हो गए। 

विज्ञापन

महिला बोली- कई माह से कर रहा  शारीरिक शोषण

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सिपाही की आजमगढ़ में तैनाती है। उसकी शादी प्रयागराज में तय हुई है। रविवार को उसकी बरात प्रयागराज जानी थी। इससे पहले शनिवार को सिपाही के बड़े पिता की बहू ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि सिपाही उसका कई वर्ष से शारीरिक शोषण कर रहा है। उसी से उसे दो पुत्र हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ड्रमंडगंज घाटी में डिवाइडर से टकराया ट्रक, खुद को बचाने की कोशिश में चालक-खलासी की गई जान

अब वह कहीं और शादी करने जा रहा है। महिला के आरोप पर एसपी ने देहात कोतवाल बृजेश सिंह को आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। देहात कोतवाल आरोपी सिपाही रोहित दुबे के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं। उधर, मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी सिपाही फरार हो गया। इसके चलते रविवार को उसकी बरात नहीं जा सकी।

थाने में हुई पंचायत लेकिन नहीं बनी बात

रविवार को दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला, उसके पति  व उसके अधिवक्ता और आरोपी सिपाही के अधिवक्ता देहात कोतवाली पहुंचे। जहां दोनों पक्ष ने आपस में बात की लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। महिला का पति उसे साथ रखने को तैयार है लेकिन वो किसी के साथ नहीं रहना चाहती। सिपाही के साथ शादी की जिद पर अड़ी है।

 देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि महिला ने चचेरे देवर जो सिपाही है, उस पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। आरोपी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed