फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Best Rovers and Rangers title to KB PG College

सर्वश्रेष्ठ रोवर्स व रेंजर्स का खिताब केबी पीजी कॉलेज को

Sun, 13 Mar 2022 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Best Rovers and Rangers title to KB PG College
मिर्जापुर। केबी महाविद्यालय में रविवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध जिले के महाविद्यालयों के दो दिवसीय विश्वविद्यालयीय रोवर्स-रेंजर समागम का समापन हुआ। इस अवसर पर केबी पीजी कालेज को सर्वश्रेष्ठ रोवर्स एवं रेंजर्स का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं एवं उनके प्रस्तुतीकरण के आधार पर सर्वश्रेष्ठ रोवर टीम का खिताब के बी पीजी कॉलेज को मिला। दूसरे स्थान पर जीडी बिनांनी पीजी कॉलेज व तीसरे पायदान पर केएमपीजी कॉलेज रहे। इसी प्रकार रेंजर्स में भी सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब केबी पीजी कॉलेज को मिला। दूसरा स्थान जीडी बिनांनी पीजी कॉलेज व तीसरे पायदान पर एसएसपीपीडी कॉलेज तिसुही मड़िहान रहे।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एलबीएस पीजी कॉलेज मुगलसराय चंदौली के प्रोफेसर उदयन मिश्र ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स अनुशासित युवा होते हैं। अनुशासन का जो पाठ विद्यालयों में छात्र- छात्राएं सीखती हैं। वह सारे जीवन उन्हें अपने लक्ष्यों की पूर्ति में सहायक होता है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जीडी बिनांनी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ वीना सिंह बताया कि भारत एक युवा राष्ट्र है। ऐसे ऊर्जावान देश को विकास के सर्वोच्च स्थान पर पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं में संकल्प और क्षमताएं बहुत हैं परंतु उन्हें सही मार्गदर्शन का अभाव भटकने को मजबूर करता है। धन्यवाद ज्ञापन डॉ शशांक शेखर द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ भवभूति मिश्र, डॉ अरविंद मिश्रा, डॉ श्यामलता सिंह, डॉ रेनु रानी सिंह, डॉ गौरीशंकर द्विवेदी, डॉ जया द्विवेदी डॉ राकेश शुक्ल, डॉ अशोक कुमार सिंह चन्देल, डॉ अमिताभ तिवारी, डॉ इंदुभूषण द्विवेदी, डॉ अर्चना पांडेय, डॉ नम्रता मिश्र, एस एस ओ सी गाइड विन्ध्यांचल मण्डल रविन्द्र कौर सोखी, गाइड कमिश्नर अनिता यादव, जिला गाइड सत्यंबदा सिंह, जिला स्काउट कोषाध्यक्ष डॉ सन्तोष कुमार सिंह, डी ओ सी गाइड संगीता विश्वकर्मा, डॉ कुलदीप पांडेय, डॉ प्रतिमा भारतीय, डॉ आत्रेयी आद्या, डॉ अखिलेश मिश्रा, डॉ प्रीति जायसवाल, डॉ विजय ज्योति, डॉ रमेश चन्द्र पाठक, डॉ सुनील कुमार देव, डॉ अंजू सिंह, डॉ विभा सिंह, डॉ मोनिका पाठक, डॉ शिवमंगल यादव एवं डॉ नील रत्न आदि लोग मौजूद रहे। संचालन कुलदीप शुक्ला के द्वारा किया गया।

समागम में यह महाविद्यालय हुए शामिल
मिर्जापुर। समागम में केबी पीजी कॉलेज, जीडी बिनांनी पीजी कॉलेज, केएम पीजी कॉलेज, इंदिरा गाँधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालगंज, शिवलोक श्रीनेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय पड़री एवं एस एस पी पी डी तिसुही मड़िहान के रोवर्स- रेंजर्स के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed