फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Beneficiaries of the most beautiful community, individual toilets will be rewarded

Mirzapur News: सबसे सुंदर सामुदायिक, व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों को किया जाएगा पुरस्कृत

Sat, 23 Nov 2024 03:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries of the most beautiful community, individual toilets will be rewarded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। स्वच्छता अभियान के तहत जनपद में सबसे बेहतर शाैचालय का प्रदर्शन करने वाले सामुदायिक अथवा व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। लाभार्थी अपने व्यक्तिगत शौचालय पर आकर्षक पेंटिंग व श्लोगन आदि तैयार कर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। 10 दिसंबर तक चयनित लाभार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 19 नवंबर, विश्व शौचालय दिवस 2024 से ही यह अभियान ग्राम पंचायत स्तर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा सभी ग्रामवासी इसमें भाग लेकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। जिला समन्वयक एबीएम ने बताया ग्राम प्रधान अपने सामुदायिक शौचालय तथा ग्रामवासी अपने-अपने व्यक्तिगत शौचालय की पेटिंग, वाॅल रायटिंग, चित्रण अथवा नारा लेखन कर सबसे सुंदर शौचालय प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। उन्होने कहा ग्राम पंचायत की तरफ से दो सबसे सुंदर शौचालय के लाभार्थियों का चयन कर उसकी सूची ब्लाक को भेजी जाएगी। तथा विकास खंड स्तर पर पांच सबसे सुंदर सामुदायिक तथा पांच व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों का चयन कर जनपद स्तर पर भेजा जाएगा। जिला समन्वयक एबीएम ने बताया जनपद स्तर पर कुल 120 सबसे सुंदर सामुदायिक और व्यक्तिगत शौचालय लाभार्थियाें के नाम जिले को भेजा जाएगा। जिले स्तर पर सबसे सुंदर शौचालय लाभार्थियों का चयन कर उन्हें 10 दिसंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed