फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bees keep hovering in the verandah outside the ward.

Mirzapur News: वार्ड के बाहर बरामदे में मंडराती रहती हैं मधुमक्खियां

Wed, 20 Mar 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bees keep hovering in the verandah outside the ward.
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल परिसर के ऊपरी मंजिल पर मधुमक्खियों ने बड़ा-बड़ा छत्ता बना लिया है। छत्ता वार्ड के बाहर खिड़कियों पर बना है। वार्ड के बाहर और कभी-कभी अंदर तक मधुमक्खियां मंडराती रहती है। इससे वार्ड में भर्ती मरीज, काम करने वाले स्टाफ और वार्ड में आने-जाने वाले तीमारदारों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में सबसे ऊपर द्वितीय मंजिल पर महिला वार्ड स्थित है। महिला वार्ड के बाहर की ओर मधुमक्खियों ने काफी बड़े-बड़े छत्ते बना लिए हैं। मधुमक्खियों के छत्ते एक दो नहीं बल्कि 15 छत्ते हैं। इसकेे अलावा अस्पताल के दूसरी ओ भी चार से पांच छत्ते लगे हैं। सबसे अधिक समस्या महिला वार्ड की खिड़कियों के बाहर की ओर लगे छत्ते से है। मधुमक्खियों के छत्ते के कारण खिड़की नहीं खुलती है। किसी ने खिड़की खोली तो मुधमक्खी वार्ड में आ जाती हैं। इसके अलावा मधुमक्खियां वार्ड के बाहर मंडराती रहती है। रात के समय लाइट जलने पर मधुमक्खियां वार्ड के बाहर बरामदे में आ जाती हैं। इस कारण महिला वार्ड में आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। मरीजों से मिलने आये कई लोगों को मधुमक्खियां काट चुकी हैं। एसआईसी डाॅ. तरुण सिंह ने बताया कि मधुमक्खियों के छत्ते को हटवाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed