{"_id":"590ccd514f1c1b9603440eec","slug":"beat-the-winning-head-by-two-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीते प्रधान को दो मतों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीते प्रधान को दो मतों से हराया
mirzapur
Updated Sat, 06 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
विजेता प्रधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी सदर राजेंद्र पैंसिया के न्यायालय में शुक्रवार को विकास खंड छानबे के सेमरी गांव में हुए प्रधानी चुनाव के मतों की गिनती दोबारा कराई गई। जिसमें हारे हुए प्रत्याशी श्रीनारायण को 207 मत मिले जबकि जीते हुए प्रत्याशी मनोज कुमार को 205 मत ही मिले। इस तरह हारे हुए प्रत्याशी श्रीनारायण दो मतों से जीत गए। जबकि जीते हुए प्रत्याशी मनोज कुमार को दो मात से हार का मुंह देखना पड़ा। श्रीनारायण की जीत की खबर लगते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। एसडीएम सदर ने जीते प्रत्याशी श्रीनारायण को प्रमाण पत्र सौंपा।
बता दें कि नंबवर 2015 में प्रधानी पद के लिए चुनाव कराया गया था। चुनाव के दौरान 12 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। मतदान के दौरान कुल 906 मत पड़े थे लेकिन 13 दिसंबर को हुए मतों की गिनती के दौरान मतगणना अधिकारियों ने 910 मत पढ़ना बताया था। जिसमें मनोज कुमार को 209 मत तथा श्रीनारायण को 207 मत ही पाना बताया गया था। इस तरह मनोज कुमार दो मत से चुनाव जीत गया था। श्रीनारायण ने मतगणना के दौरान धांधली कर मनोज कुमार को जिताने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से दोबारा मतों की गिनती कराने की मांग की थी लेकिन उसके मांग को अधिकारी ने दरकिनार करते हुए दोबारा मतगणना कराने से इंकार कर दिया था।
अधिकारियों ने इंकार करने के बावजूद श्रीनारायण ने हार नहीं मानी और एसडीएम सदर के यहां याचिका दाखिल कर दोबारा मतगणना कराने की मांग की। उसकी मांग पर 17 महीने बाद एसडीएम सदर ने पांच मई शुक्रवार को दोबारा मतगणना कराने आदेश जारी किया। दोपहर 12 बजे से एसडीएम सदर की निगरानी में मतणना शुरू किया गया। मतपत्रों की गिनती की गई तो मात्र 904 मत ही मिले। इसमें मनोज कुमार को 205 जबकि श्रीनारायण को 207 मत मिले। इस तरह श्रीनारायण दो मत से चुनाव जीत गया।
विज्ञापन
21 की जगह 25 की गडडी होना बताया गया था