फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Be alert to AIDS, stay healthy

एड्स के प्रति सतर्क रहें, स्वस्थ रहें

Wed, 01 Dec 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Be alert to AIDS, stay healthy
मिर्जापुर। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में बुधवार को विश्व एड्स दिवस पर ऑनलाइन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 78 बाल वैज्ञानिक एवं आमजन ने प्रतिभाग किया। एड्स क्या है, उससे बचने के उपाय आदि के बारे में विषय विशेषज्ञों ने जानकारी दी। जिला समन्यवक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि विश्व एड्स दिवस हर वर्ष एक दिसम्बर को मनाया जाता है। इस वर्ष की मुख्य थीम असमानताओं को खत्म करें, एड्स खत्म करें। माइक्रो बायोलॉजिस्ट रुचिरा श्रीवास्तव ने कहा कि एचआईवी संक्रमण हमेशा एड्स नहीं होता है। अच्छे इलाज एवं देखभाल के कारण आंकड़े कम हो रहे हैं। शुरुआती स्टेज के दौरान लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखते या इन्फ्लूएंजा बीमारी जैसे बुखार, सिर दर्द, चकत्ते या गले के खराश नजर आता है। जब वायरस उनके इम्यून सिस्टम को खराब कर देता है तो वे टीवी क्रिप्टोमोकल, मेंनीनजाइटिस तीव्र संक्रमण, लिम्फोमा और सारकोमा जैसे घातक बीमारी का शिकार हो सकते है। विशेषज्ञ डॉक्टर पी के जैन ने बताया कि एचआईवी संक्रमित लोगो से खून, स्तन के दूध, शुक्राणु के साथ ही शारीरिक तरल पदार्थों के आदानप्रदान के माध्यम से फैल सकता है। विशेषज्ञ डॉक्टर के के सिंह ने भी विचार प्रकट किया। अंत मे जिला समन्यवक ने सभी विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed