फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BDO City warned for slow progress of work, secretary reprimanded

Mirzapur News: काम की धीमी प्रगति पर बीडीओ सिटी को चेतावनी, सचिव को फटकार

Thu, 20 Jun 2024 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
BDO City warned for slow progress of work, secretary reprimanded
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बुधवार को सिटी विकास खंड के तहत आने वाले लोहंदी नदी के जीर्णोद्धार के काम में हुई प्रगति की जानकारी के लिए बरकछा खुर्द पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान काम में धीमी प्रगति दिखने पर उन्होंने संबंधित पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगाई और बीडीओ सिटी को चेतावनी देते हुए खोदाई के काम में तेजी लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने नदी की चौड़ाई और गहराई कम होने पर भी नाराजगी जताई और एसडीएम सदर को दूरभाष पर तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर लेखपाल से सरकारी दस्तावेज में दर्ज नदी की चौड़ाई के अनुरूप पैमाइश कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नदी के किनारे को पाटकर कब्जा की गई जमीन को पैमाइश के बाद खाली कराने तथा बीडीओ को तलहटी की पूरी चौड़ाई में खोदाई कराकर मिट्टी ऊपर भीटे पर डलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पहले भी नदी की पैमाइश कराकर कब्जे हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद अभी तक पैमाइश नहीं होने पर उन्होंने संबंधित लेखपाल को चेतावनी दी। बीडीओ ने बताया कि लोहंदी नदी 11 ग्राम सभाओं से होते हुए गुजरती है। पांच ग्राम सभाओं को छोड़कर सभी जगह काम शुरू करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने काम शुरू नहीं होने पर ग्राम पंचायतों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी बुलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed