{"_id":"6a0238ed0bc06a42540d1fc3","slug":"bcom-student-caught-cheating-using-a-mobile-phone-mirzapur-news-c-20-1-vns1073-1387990-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मोबाइल से नकल करती पकड़ी गई बीकॉम की छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मोबाइल से नकल करती पकड़ी गई बीकॉम की छात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के केंद्रीय सचल दल के संयोजक ने सोमवार को जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में बीकॉम. चतुर्थ सेमेस्टर (बैक) की एक छात्रा को मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा। उसके बाद उसे रस्टीकेट कर दिया गया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से आयोजित स्नातक और स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार को हुईं। विवि के केंद्रीय सचल दल ने संयोजक प्रो. भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व व सदस्य डॉ. राजेश कुमार पाल की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों का सघन निरीक्षण किया। दूसरी पाली में निरीक्षण करते हुए दल के संयोजक प्रो. भानुप्रताप सिंह ने मोबाइल से नकल करते हुए छात्रा को पकड़ा।
इस दौरान दल ने उमेदा देवी पीजी कॉलेज, नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उषा सिंह विधि महाविद्यालय, पुष्पा सिंह विधि महाविद्यालय, राम सुरेश महाविद्यालय, राम ललित विधि महाविद्यालय, राजदीप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राम ललित सिंह महाविद्यालय, के.बी. पीजी कॉलेज और जी.डी. बिनानी पीजी कॉलेज का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।