फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Basil the point victory after heavy Stalemate

भारी जिच के बाद तुलसी बिंद विजयी, हारीं सपा जिलाध्यक्ष की पत्नी

Tue, 03 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 03 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Basil the point victory after heavy Stalemate
नगर के पालीटेक्निक स्थित मतगणना स्थल पर सोमवार की शाम सिटी दो से जिला पंचायत चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा ठोकने लगे। इस पर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन



दोनों पक्षों के साथ अपने अपने प्रत्याशी की हार स्वीकार करने को तैयार नहीं थे। स्थिति बिगड़ते देख पूरा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।  उहापोह रात लगभग साढ़े नौ बजे समाप्त हो गया। इस सीट पर तुलसी बिंद ने सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की पत्नी पुष्पा को 94 मतों से पराजित कर जिला पंचायत सदस्य की कुर्सी हथिया लिया।
विज्ञापन


 
सिटी दो से सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की पत्नी पुष्पा देवी समेत एक दर्जन प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनावी मैदान में उतरे थे। सोमवार की देर शाम तुलसी बिंद की जीत की हवा चली तो उनके समर्थक झूम उठे लेकिन शाम होते जिलाध्यक्ष की पत्नी की जीत का दावा उनके समर्थक करने लगे। इससे वहां परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे पक्ष के समर्थक हैरान हो गए। दोनों पक्षों के समर्थकों की ओर से अपने अपने प्रत्याशी की जीत का दावा ठोंकने की जानकारी होने पर प्रशासन मुस्तैद हो गया। आनन फानन में सीडीओ अमित कुमार समेत सीओ सदर और सीओ नगर मौके पर पहुंच गए। प्रतिष्ठापरक इस सीट पर परिणाम को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी।



कभी पुष्पा यादव के जीत की खबर आती थी तो कभी तुलसी बिंद की। दोनों के समर्थक काफी संख्या में मतगणना स्थल के बाहर मौजूद थे। समर्थकों के उग्र होने पर जिला प्रशासन ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए कई थानों की फोर्स वहां लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed