{"_id":"6599acb099436b274701fa05","slug":"basantu-injured-in-dog-attack-admitted-to-trauma-center-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-10887-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कुत्ते के हमले में घायल बसंतु ट्रामा सेंटर में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कुत्ते के हमले में घायल बसंतु ट्रामा सेंटर में भर्ती
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गंगा नदी के बीच रेत पर शुक्रवार की सुबह खेती करते समय आदमखोर कुत्ते के हमले में घायल वृद्ध को शनिवार को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां पर उनका उपचार किया गया। शुक्रवार को हमले में कुत्ते ने वृद्ध की पत्नी को नोचकर मार डाला। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच पड़ताल करने और हाल जानने पीड़ितों के घर नहीं पहुंचे। कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी बारीपुर निवासी बसंतु बिंद (58) और उनकी पत्नी दुलेसरा देवी (55) भटौली गंगा नदी के बीच रेत पर खेती करती हैं। शुक्रवार की सुबह दुलेसरा देवी खेती कर रही थी, तभी एक आदमखोर कुत्ते ने हमला कर दिया। इस दौरान बसंतु थोड़ी दूर पर थे। चीख सुनकर वह दौड़े तो उन पर आदमखोर कुत्ते ने हमला किया। हमले में आदमखोर कुत्ता दुलेसरा देवी का चेहरा और गला नोच डाला। इससे उनकी मौत हो गई। हमले में बसंतु के साथ गांव के दो अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी का शुुक्रवार को उपचार कराया गया। परिजनों ने शुक्रवार की रात को दुलेसरा देवी का अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार को बसंतु की तबीयत खराब होने पर उनको उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां एसआईसी डॉ. तरुण सिंह और ट्रामा के नोडल डॉ. राजकुमार के निर्देशन में डॉ. रवि शंकर और डॉ. संदीप ने उपचार किया। जांच आदि कराया गया। एसआईसी डॉ. तरुण सिंह ने बताया कि कुत्ते के हमले में घायल बसंतु का उपचार किया गया। यह रेबीज के टाइप थ्री का केस है। जांच आदि के बाद हमले में जो अंगुली फ्रैक्चर है। उसका इलाज किया जाएगा।
................................................
कुत्ते को पकड़ने में फटा था चार जाल
आदमखोर कुत्ते के हमले में महिला की मौत और तीन लोगों के घायल होने के बाद रेत में खेती करने वाले और आसपास के ग्रामीण परेशान हो गए। लगभग 50 ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और जाल लेकर नाव से आदमखोर कुत्ते का तलाश किए। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए जाल फेंका। आदमखोर कुत्ता इतना ताकतवर था कि उसने चार जाल फाड़ दिया। इसके बाद वह पकड़ा गया। फिर ग्रामीणों ने उसे पीटकर मार डाला।
.......................................
पत्नी को बचाने का किया था अथक प्रयास
आदमखोर कुत्ते के हमले में घायल बसंतु ने पत्नी को बचाने का अथक प्रयास किया था। ट्रामा सेंटर में बसंतु का उपचार कराने आये उनके पुत्र रामलखन ने बताया कि मां जहां काम कर रही। उससे कुछ दूर पर पिता पानी लेने गए। तभी कुत्ते ने हमला किया था। पिता दौड़ कर आए तो देखा कुत्ता मां का गला पकड़ा है। पिता कुत्ते को पैर से दबाकर उसके मुंह को फाड़ा तो उसने पिता को काट लिया। फिर मां का गला पकड़ लिया। कुत्ता आदमखोर था। वह काफी लंबा छलांग लगा रहा था।
विज्ञापन
........................................
मौत की खबर सुनकर लौट रहा पुत्र हुआ था घायल
आदमखोर कुत्ते के हमले में मृत दुलेसरा देवी के पुत्र इंद्रजीत अपने मामा के पुत्र राजू के साथ उन्नाव में काम करते हैं। मां की मौत की खबर सुनकर आते समय रास्ते में हादसे का शिकार हो गए थे। संयोग रहा कि अधिक चोट नहीं आई।
...................................................
कुत्तों के खिलाफ चलेगा अभियान
आए दिन लोग कुत्तों के हमले में घायल हो रहे हैं। प्रतिदिन 40 से 50 लोग एंटी रेबिज का इंजेक्शन लगवाने आ रहे है। इसके बाद भी नगरपालिका द्वारा कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है। पिछले वर्ष सात हजार से अधिक लोगों को कुत्ते ने काटा था। इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने कहा कि सड़क पर घूमने वाले कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

दो वर्ष पहले सियार ने किया था हमला
कछवां। क्षेत्र के बरैनी, केवटाबीर, गड़ौली गांव के सामने गंगा किनारे रेत में आदमखोर जानवर रहे हैं। अक्सर चरने गई पशुओं पर हमला कर घायल कर देते हैं। दो वर्ष पहले एक घटना घटी थी। इसमें भी रेत में सब्जी की खेती कर रहें किसानों के ऊपर रात में सियार और जंगली जानवरों ने हमला कर दिया था। जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे।