{"_id":"6a88a4409974e154ef0d5319","slug":"barriers-removed-from-the-hospital-gate-pregnant-women-and-critically-ill-patients-were-facing-difbarriers-removed-from-the-hospital-gate-pregnant-women-and-critically-ill-patients-were-facing-difficultiesficulties-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-159716-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अस्पताल गेट से बैरियर हटे, गर्भवती और गंभीर मरीजों को हो रही थी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अस्पताल गेट से बैरियर हटे, गर्भवती और गंभीर मरीजों को हो रही थी परेशानी
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी के बाहर से हटा बैरियर। स्रेात- संवाद
मरीजों को पार करने पड़ रहे थे तीन बैरियर, सड़क पर ही उतार दे रही थी एंबुलेंस
मिर्जापुर। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध मंडलीय अस्पताल और महिला अस्पताल में इलाज के लिए आ रही गर्भवती, वृद्ध और गंभीर मरीजों को तीन बैरियर पार करने की समस्या से छुटकारा मिल गया है। बैरियर हटा दिए गए हैं। अस्पताल के इमरजेंसी प्रवेश द्वार पर खड़े होने वाले वाहन भी हटा दिए गए हैं। इससे अस्पताल गेट पर जाम की समस्या भी समाप्त हो गई है।
अस्पताल में इमरजेंसी के सामने से जाने वाले मार्ग को ऊंचा करने के लिए ढलाई कराई गई थी। 15 अगस्त को ढलाई कराई गई। दो दिन भीड़ न होने से बैरियर के चलते दिक्कत नहीं हुई, लेकिन ढलाई सूख जाने के बाद भी बैरियर नहीं हटाए गए। सोमवार से मरीजों की भीड़ बढ़ने से मरीजों को परेशानी होने लगी। इमरजेंसी और महिला अस्पताल के चारों ओर मार्ग को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया। वृद्ध और गर्भवती महिलाओं को तीन बैरियर पार कर अस्पताल में पहुंचना पड़ रहा था।
रास्ता बंद होने से इमरजेंसी गेट पर वाहन खड़े होने से सड़क पर जाम लग रहा था। एंबुलेंस भी अंदर नहीं आ पा रही थी। सड़क पर ही मरीजों को उतार और चढ़ा रही थी। 20 अगस्त को अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। पेज दो पर ‘गर्भवती व गंभीर मरीजों को पार करने पड़ रहे तीन बैरियर, सड़क पर ही उतार दे रही एंबुलेंस’ शीर्षक से खबर छपने का असर रहा कि बैरियर हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
“सडृ़क की ढलाई होने के कारण बैरियर लगाए गए थे। मरीजों की समस्या को देखते हुए अब उसे हटा दिया गया है।”
डॉ. सचिन किशोर, सीएमएस, मंडलीय अस्पताल