फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Barkach team defeated Haliya in the final

Mirzapur News: फाइनल में बरकछ की टीम ने हलिया को हराया

Tue, 05 Sep 2023 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Barkach team defeated Haliya in the final
हलिया। विकास खंड के महुगढ़ छतरिहा गांव में रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देर रात तक चली प्रतियोगिता में कुल 28 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में लालगंज की बरकछ टीम ने हलिया को हराकर 5100 रुपये का पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सबसे पहले गोकुल गडबड़ा तथा समौती के बीच मैच खेला गया। इसी तरह गड़बड़ा राजा व बगहा, कोरांव, बरकछ व हलिया, गजाधरपुर, प्रयागराज के करछना, छतरिहा, गेरूआडीह ऊंटी, हलिया, महेशपुर, गढ़वा, कोटाघाट, मड़वा रामगढ़ की टीम ने भी प्रतिभाग किया। फाइनल मैच हलिया ए तथा बरकछ के बीच खेला गया। इसमें बरकछ ने हलिया ए को हराकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये नकद बरकछ तथा उपविजेता हलिया ए को 3100 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए। तृतीय पुरस्कार के रूप में गोकुल गड़बड़ा को 2100 रुपये दिए गए। टास जीतने वाली हलिया की टीम को एक हजार रुपये दिए गए। इस दौरान इसराइल, मिठाई लाल, लियाकत अली, पिंटू मौर्य, प्रदीप मौर्या, इलियास अली, धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed