फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Barenv's daughter became a judge, the family rejoiced

Mirzapur News: बरेंव की बिटिया बनी जज, खुशी से झूम उठे परिजन

Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Barenv's daughter became a judge, the family rejoiced
अदलहाट। बरेंव गांव निवासी अश्विनी कुमार श्रीवास्तव की पुत्री काजल श्रीवास्तव ने लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित पीसीएस जे 2022 की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा उत्तीर्ण कर वे सिविल जज (जूनियर डिविजन) बनी हैं।
विज्ञापन

पीसीएस जे की परीक्षा उत्तीर्ण करने की जानकारी मिलने पर काजल के परिवार के लोग खुशी से उछल पड़े। वर्तमान में काजल सहायक प्रोफेसर के पद पर एमएमएस कॉलेज गाजियाबाद में तैनात हैं। काजल ने कक्षा पांच की पढ़ाई अपने गांव के प्राथमिक पाठशाला से उत्तीर्ण की। इसके बाद मां सरस्वती इंटर कॉलेज, चांदपुर, लहरतारा वाराणसी में उन्होंने हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई की। उसके बाद एलएलबी, एलएलएम की शिक्षा उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पूरी की। उनकी पीएचडी बीएचयू से हो रही है। लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर भी उनका चयन हो गया था, लेकिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। अश्वनी कुमार श्रीवास्तव से दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। काजल उनमें बड़ी पुत्री हैं। काजल की मां उषा श्रीवास्तव का पांच वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है।
विज्ञापन

पिता अश्विनी श्रीवास्तव बनारस के एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत हैं। काजल ने इस सफलता का श्रेय अपनी माता-पिता को दिया है। काजल बचपन से होनहार विद्यार्थियों में गिनी जाती थीं। उनका कहना है कि कोई भी लक्ष्य हो, कठिन परिश्रम से धैर्य से सफलता जरूर मिलेगी। जो लोग तैयारी कर रहे हैं, वे धैर्यपूर्वक तैयारी करें, सफलता अवश्य मिलेगी। उनकी इस सफलता पर काजल के घर में बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। नेहरू लाल, केशव प्रसाद, संतोष कुमार श्रीवास्तव, गोविंद श्रीवास्तव, जूही श्रीवास्तव, मयंक, पायल, अमन, राजकुमार पांडेय सहित अन्य लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed