Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bar Association's final notice to nine advocates who filed anonymity without receipt

Mirzapur News: बिना रसीद कटवाए बैनामा कराने वाले नौ अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशन का अंतिम नोटिस

Sat, 07 Nov 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bar Association's final notice to nine advocates who filed anonymity without receipt
13 नवंबर तक रसीद कटवाने या स्पष्टीकरण देने का मौका, 17 नवंबर से मतदान समेत सभी सुविधाएं होंगी समाप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। बैनामा कराने के बाद डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की निर्धारित रसीद नहीं कटवाने वाले नौ सदस्यों को संघ ने नोटिस जारी किया है। संबंधित सदस्यों को 13 नवंबर तक संघ कार्यालय में स्पष्टीकरण देने या रसीद कटवाने का मौका दिया है। निर्धारित समय तक अनुपालन नहीं करने पर 17 नवंबर से संघ की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं समाप्त कर दी जाएंगी। इसमें मतदान का अधिकार भी शामिल है।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छह नवंबर को अध्यक्ष अभयराज सिंह की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक हुई। संचालन उपसचिव (प्रशासन) दिलीप कुमार पांडेय ने किया। बताया गया कि संबंधित सदस्यों को रसीद कटवाने के लिए 27 अक्तूबर को भी सख्त नोटिस दिया गया था। यह नोटिस रजिस्ट्री कार्यालय में सार्वजनिक रूप से चस्पा भी कराया गया था। इसके बावजूद नौ सदस्यों ने रसीद नहीं कटवाई। निर्धारित समय में अनुपालन नहीं करने पर 17 नवंबर से संबंधित सदस्यों को मिलने वाली सभी सुविधाएं समाप्त कर दी जाएंगी। इनमें मतदान का अधिकार और संघ की अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इनसेट
इन्हें मिला नोटिस
नोटिस में महेंद्र यादव, राम सागर, चंदन यादव, जाहिद हुसैन, उमाशंकर, आशीष, रामू सोनकर, विनय दुबे और मनोज सिंह के नाम शामिल हैं। संघ ने सभी को अंतिम अवसर देते हुए 13 नवंबर तक अपना पक्ष रखने या रसीद कटवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed