{"_id":"67895ae02c0e6e1e99035044","slug":"bank-officers-cheek-and-childs-thumb-cut-off-with-chinese-mortar-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-128416-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चीनी मांझे से बैंक अधिकारी का गाल और बच्चे का अंगूठा कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चीनी मांझे से बैंक अधिकारी का गाल और बच्चे का अंगूठा कटा
विज्ञापन
जिगना/चेतगंज। जिले में बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग जगहों पर चीनी मांझे से दो लोग जख्मी हो गए। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाना के पास चीनी मांझे की चपेट में बाइक सवार बैंक के अधिकारी घायल हो गए। वहीं, चेतगंज क्षेत्र के अनुरुद्धपुर पूरबपट्टी गांव में आठ साल के बच्चे का अंगूठा कट गया।
प्रतिबंध के बावजूद जिले में चीनी मांझा धड़ल्ले से बेचा जा रहा है, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र के चौक निवासी अमित कुमार श्रीवास्तव (32) बैंक फील्ड अधिकारी हैं।
वह बृहस्पतिवार को बाइक से प्रयागराज से मिर्जापुर जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे जिगना थाने के पास से गुजरते समय चीनी मांझे की चपेट में आ गए, जिससे उनकी दाढ़ी और गाल जख्मी हो गया। इसके बाद उन्होंने निजी अस्पताल में इलाज कराया। थानाध्यक्ष जिगना शैलेश कुमार राय ने बताया कि घायल बाइक सवार इलाज कराने के बाद चला गया। उसने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
वहीं, चेतगंज क्षेत्र के अनुरुद्धपुर पूरबपट्टी गांव में सुजीत कुमार यादव का आठ साल का बेटा दिव्यांशू दोपहर में पतंग उजड़ा रहा था। उसकी पतंग पीपल के पेड़ में फंस गई तो दिव्यांशू माझा खींचने लगा, जिससे उसके हाथ का अंगूठा कट गया। परिजनों ने निजी अस्पताल में बच्चे का इलाज कराया।