फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bangladeshi traveling to Kashmir on the Brahmaputra Express arrested.

Mirzapur News: ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से कश्मीर जा रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi traveling to Kashmir on the Brahmaputra Express arrested.
बांग्लादेशी
युवक के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें सिम नहीं था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। गुवाहाटी से दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म 3 पर शनिवार रात सवा सात बजे बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मोहम्मद रियाज (22) पुत्र मोहम्मद शाहजहां, निवासी मजलिसपुर, थाना हाबीगंज, जिला सिलहट, बांग्लादेश के रूप में हुई है। उसके पास यात्रा का टिकट नहीं मिला। संदिग्ध होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि की। इसके बाद सूचना पर अन्य खुफिया एजेंसियां जांच के लिए पहुंचीं। बांग्लादेशी युवक के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें सिम नहीं था। अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर देश में घुसने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
जीआरपी प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ की टीम रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुवाहाटी से दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस शनिवार रात सवा सात बजे स्टेशन पर आई। ट्रेन के एसी कोच से एक युवक उतरा। संदिग्ध होने पर उसे पकड़कर पूछताछ की गई। उसके पास यात्रा का टिकट नहीं मिला। पूछताछ करने पर उसने बांग्लादेश की नागरिकता की पुष्टि की। युवक के पास बांग्लादेश की नागरिकता संबंधी आईडी प्रूफ भी मिला।
विज्ञापन

मोहम्मद रियाज ने सुरक्षा एजेंसियों से पूछताछ में बताया कि वह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कबाड़ बेचने का काम करता है। सात-आठ वर्ष से वहीं रह रहा है। दो महीने पहले घर गया था। वापस लौटकर पुलवामा जा रहा था। उसने बताया कि वह अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर देश में घुसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास वीजा, पासपोर्ट व कोई वैध पेपर नहीं मिला। जन्म प्रमाण पत्र, 110 रुपये और एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि उसने अवैध तरीके से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में प्रवेश किया है। किसी संदिग्ध संगठन से जुड़े होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।


पांच साल से मिर्जापुर में रह रहे चार बांग्लादेशी पकड़े जा चुके हैं
कटरा कोतवाली पुलिस ने छह अप्रैल की रात रेलवे स्टेशन के पास जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा था। मिर्जापुर में करीब पांच साल से रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों के मामले का खुलासा हुआ। लोगों की पहचान मो. सबूज हुसैन, सब्बीर हुसैन, नरेश दास और जय दास के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार सबूज हुसैन बांग्लादेश के दनाजपुर, थाना पीरगंज, जिला ठाकुरगांव, रंगपुर का निवासी है। उसका भाई सब्बीर हुसैन भी वहीं का रहने वाला है। नरेश दास और जय दास भी बांग्लादेश के रंगपुर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने डगमगपुर, पड़री स्थित क्रशर प्लांट से तीन अन्य को पकड़ा था। चारों वहां मजदूरी करते थे। बिहार के कैमूर जिले के पते पर फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाकर अपनी पहचान छिपाई थी। इनके पास से बांग्लादेश के मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज और चार मोबाइल फोन मिले थे। चारों अभी जेल में हैं। उनकी जमानत याचिकाएं निरस्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed