फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Banaras two youth burnt dead body throw in Ahraura area of Mirzapur

बनारस के हिस्ट्रीशीटर सहित दो को जिंदा जलाया, मिर्जापुर में फेंका गया था शव

Sat, 16 Jan 2021 04:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 16 Jan 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
Banaras two youth burnt dead body throw in Ahraura area of Mirzapur
रवि पांडेय़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शुक्रवार को मिले दो युवकों के शव की शिनाख्त हो गई है। परिजनों ने दोनों युवकों के शव की शिनाख्त हाथ पर गुदे ओम और आयुषी के नाम से की है। एक शव की शिनाख्त उसकी बड़ी बहन ने हाथ पर आयुषी और दोनों पैर की अंगलुयां बड़ी होने पर की तो वहीं दूसरा शव बनारस के टॉप टेन अपराधी शुभम केसरी का है।

विज्ञापन


एक साधारण परिवार के युवक के साथ ही मौजूद टॉप टेन अपराधी के शव की आशंका के रूप में पहचान होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। पुलिस दोनो शवों का पोस्टमार्टम करा कर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह अहरौरा पुलिस के मोबाइल पर प्रतिमा पांडेय नाम की एक युवती ने फोन कर जानकारी दी कि उसका भाई 22 दिसंबर को घर से लापता चल रहा है। भाई दाहिने हाथ में कड़ा पहना हुआ था। पुलिस ने तुरंत उसे बताया कि दो युवकों का शव बरामद हुआ है। एक शव के हाथ में कड़ा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Banaras two youth burnt dead body throw in Ahraura area of Mirzapur
मिर्जापुर में पहुंची पुलिस और परिजन। - फोटो : अमर उजाला

युवती जब चुनार के मोर्चरी हाउस में पहुंची तो पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त कराने के लिए बाहर निकाला। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके भाई के दाहिने हाथ में आयुषी नाम गुदा हुआ है। हाथ का पूरा हिस्सा जल चुका था लेकिन जिस स्थान पर आयुषी लिखा था वह जल नहीं पाया, जिससे उसकी शिनाख्त आसानी से हो गई।

मृतक युवक की बड़ी बहन प्रतिमा पांडेय ने बताया कि उसका भाई रवि पांडेय पुत्र अशोक पांडेय(22) बीते 22 दिसंबर की शाम से घर से गायब था। अगले दिन तक जब घर नहीं पहुंचा तो भेलूपुर थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया। तब से उसकी खोजबीन चल रही थी। प्रतिमा पांडेय ने बताया दो बड़ी बहनों के बाद रवि तीसरे नंबर पर सबसे छोटा था और सबका चहेता रहा है।

दूसरे शव की शिनाख्त वाराणसी के चौक कोतवाली के रहने वाले शुभम केशरी पुत्र रमाशंकर केशरी के रूप में हुई है। शुभम के खिलाफ हत्या सहित 10 से ज्यादा आपराधिक मामलों दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed