फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ban on Sparsh Darshan two days before and two days after the main festivals

Mirzapur News: मुख्य पर्वों के दो दिन पहले व दो दिन बाद तक स्पर्श दर्शन पर प्रतिबंध

Sun, 12 Jan 2025 06:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
Ban on Sparsh Darshan two days before and two days after the main festivals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विंध्याचल,मिर्जापुर। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मुख्य पर्वों के दो दिन पहले और दो दिन बाद विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के स्पर्श दर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। विंध्याचल में शनिवार को प्रशासन, पुलिस और पंडा समाज की संयुक्त बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया। महाकुंभ के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए मां के चरण स्पर्श पर प्रतिबंध रहेगा।
महाकुंभ की तैयारियों को लेकर एडीएम वित्त शिव प्रताप शुक्ला एवं श्रीविंध्य पंडा समाज के पदाधिकारी के साथ कोतवाली में बैठक हुई। निर्णय लिया कि भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए महत्वपूर्ण शाही स्नान पर्व पर दो दिन पूर्व एवं दो दिन बाद तक मां का चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा वीआईपी दर्शन के लिए भी व्यवस्था बनाई गई है। एक बार में कम से कम 10 लोग एक साथ दर्शन पूजन करने जाएंगे। वीआईपी दर्शन पूजन कराने वाले पुलिस कर्मी का पहचान पत्र भी जारी किया जाएगा। तीर्थ पुरोहित एवं पुलिस प्रशासन के समन्वय से महाकुंभ मेले से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम सुलभ दर्शन पूजन कर करेंगे, मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में परिक्रमा पथ प्रांगण में बैरिकेडिंग लगाएं जाएंगे। पंडा समाज की ओर से महत्वपूर्ण स्नान के दो दिन पहले व दो दिन बाद तक पदाधिकारी एवं सदस्यों की ड्यूटी निर्धारित की गई है जो आने वाले श्रद्धालु की मदद करेंगे। पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि महाकुंभ मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में दर्शन पूजन करने आएंगे, सुलभ दर्शन पूजन करने के लिए मां का चरण स्पर्श प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन


इनसेट --
इन तिथियों पर चरण स्पर्श पर रहेगा प्रतिबंध-
- 11 जनवरी 2025 से 16 जनवरी 2025 तक ।
- 27 जनवरी 2025 से 05 फरवरी 2025 तक ।
- 10 फरवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक ।
- 24 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक ।
-----------------
इनसेट ---
एसपी ने किया विंध्यधाम का स्थलीय निरीक्षण
विंध्याचल। एसपी सोमेन वर्मा ने महाकुंभ मेले का स्थलीय निरीक्षण किया। दोपहर में पुरानी वीआईपी मार्ग से मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने जयपुरिया गली, पक्काघाट मार्ग, कोतवाली मार्ग, न्यू वीआईपी परिपथ, मंदिर में प्रवेश तथा निकासी मार्गों का निरीक्षण करने के पश्चात पुलिस कंट्रोलरूम इत्यादि स्थानों पर अपने मातहतों से जानकारी प्राप्त की। मंदिर निरीक्षण के पश्चात वाहन स्टैंडों और सड़क यातायात व्यवस्था की जानकारी मानचित्र के माध्यम से की। यातायात संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश भी जारी किया। मानचित्र पर ही सभी वाहन पार्किंग की सूक्ष्म जानकारी ली। बंगाली चौराहा से पैदल अटल चौराहा तक चक्रमण भी किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी शहर विवेक जावला, कोतवाल अमित कुमार, मंदिरसुरक्षा प्रभारी राजेश मिश्र, पूर्व कोतवाल चंद्र प्रकाश पांडेय इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed