फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ban on Kuttu flour in the district

Mirzapur News: कुट्टू के आटे पर जिले में प्रतिबंध

Sun, 06 Oct 2024 03:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Ban on Kuttu flour in the district
मिर्जापुर। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग ने खुले में बिक रहे कुट्टू के आटे पर प्रतिबंध लगा दिया है। विभाग की सहायक आयुक्त डाॅ. मंजुला सिंह ने पूरे जिले में अगले आदेश तक के लिए इसको प्रतिबंधित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पैक्ड आटा लिया जा सकता है, लेकिन उस पर मानक खाद्य संस्था के चिह्न व अन्य जरूरी जानकारी देखने के बाद ही लोग खरीदें। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम ने खुले में बिकने वाले कुट्टू के आटे के नमूनों की जांच के बाद लोगों के उपयोग के लिए असुरक्षित व खतरनाक बताया है। इसके उपयोग से कुछ जिलों में फूड पॉयजनिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए जिले में इसके भंडारण, वितरण और बिक्री को प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार इसकी बिक्री करते हुए मिलेगा तो उसका लाइसेंस निलंबित करने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को भी खुले में बिकने वाले कुट्टू के आटे का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। इसी क्रम में विभाग की टीम ने शनिवार को टेढ़वा मोड़, पुरजागीर, विंध्याचल स्थित होटल व ढाबा, मिठाई व किराने की दुकानों से कुट्टू, रिफाइंड, पेड़ा, साबूदाना, पनीर, सिंघाड़ा, मूंगफली दाना, तेल, छेना मिठाई व कुट्टू के आटे के नमूने लिए। इस दौरान राजेश मौर्य, रवि शेखर कुशवाहा, भइयालाल प्रजापति, संदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed