फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ban on entry into the sanctum sanctorum in Navratri in Maa Vindhyavasini temple

मां विंध्यवासिनी मंदिर में नवरात्र में गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध

Fri, 25 Mar 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ban on entry into the sanctum sanctorum in Navratri in Maa Vindhyavasini temple
करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र मां विंध्यवासिनी के मंदिर में नवरात्र में गर्भगृह में प्रवेश और चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा। नवरात्र के एक दिन पहले मेला क्षेत्र में फोर्स तैनात हो जाएगी। मेला की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को विंध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन में समीक्षा बैठक के दौरान मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही 24 घंटे युद्धस्तर पर कार्य कराकर मेला की तैयारी को मुकम्मल करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व एसपी अजय कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक के पूर्व सभी अधिकारियों ने मेला क्षेत्र के पुरानी वीआईपी एवं न्यू वीआईपी मार्ग, कोतवाली गली, चामुंडा गली, पक्का घाट मार्ग, मंदिर परिक्रमा पथ आदि का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने कहा कि आगामी नवरात्र में पूर्व की नवरात्र के सापेक्ष इस नवरात्र में ज्यादा भीड़ आने की संभावना हैं। राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी से कहा कि निर्माणाधीन मार्गेां में जो भी गड्ढे इत्यादि है, ढंकवाने का प्रबंध करें। जलनिगम व पीडब्लूडी इत्यादि कार्यदायी संस्थाएं 48 घंटे के भीतर सड़कों पर पड़े मलबे व निर्माण सामाग्री को हटाकर अन्यत्र रखवाएं। सभी मुख्य मार्ग से निकलने वाली गलियों को गड्ढा मुक्त करते हुए यातायात के लिए सुलभ बनाएं। सफाई अभियान तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। विद्युत के जो भी तार इत्यादि थोड़े नीचे तक झुके हुए है उन्हें ऊँचाई प्रदान करने को कहा। मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पूर्णतया बन्द किया जाए। मंदिर के अंदर कौन बैठेगा इसकी लिस्ट तीन दिनों के भीतर पण्डासमाज से प्राप्त किया जाए।चर्चा यह भी है कि नवरात्र तक पारी व्यवस्था पर भी रोक लगाने की तैयारी है। इस पर अंतिम निर्णय 26 मार्च को होने वाली पंडा समाज की बैठक में लिया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह , एएसपी नगर संजय वर्मा , सीओ सीटी प्रभात राय, मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह व्यवस्था करने का दिया निर्देश
मिर्जापुर। मंडलायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पेयजलापूर्ति पर्याप्त होनी चाहिए, महिलाओं के वस्त्र बदलने का स्थान गंगा घाटों पूरा किया जाए । घाटों पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए । गलियों में प्लास्टिक भी लगे तो एक ही रंग में। नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि गलियों में व्याप्त समस्त अतिक्रमण जेसीवी लगाकर खाली कराएं । रेलवे स्टेशन पूरी तरह साफ सुथरी होनी चाहिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था पर दिया जोर
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मेला व्यवस्था को लेकर नगर पालिका को निर्देशित किया कि सभी सम्पर्क मार्गों की नालियों की सफाई शुरू कर दे। जमीन पर लगने वाले मैट इत्यादि साफ सुथरे रहे इसके लिये अनवरत सफाई के लिये कर्मचारियों को लगाया जाय। छुट्टा पशुओं को मेला क्षेत्र से दूर किया जाए । डीएफएमडी इत्यादि ज्यादा चौड़ाई वाले लगने चाहिए। रेलवे स्टेशन व रोडवेज परिसर में एनाउंसमेंट की सुविधा निरन्तर रहे। मंदिर के पास भी ध्वनि यंत्र की सुविधा रहे। मंदिर में साफ सफाई व दीपक इत्यादि कम जले इसका प्रबन्ध करें, जिससे दुर्घटना न होने पाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस, बैरिकेडिंग व सुरक्षा सम्बंधित उपायों पर ध्यान केंद्रित करे । अतिक्रमण अभी भी काफी ज्यादा है , इसके लिए सीओ सिटी व थाना प्रभारी को अभी से ही इन्हें हटाने का काम प्रारम्भ कर दें । वाहन स्टैंडों पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली होने पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed