{"_id":"677d77440ac5b972b10351cb","slug":"bal-krishna-tripathi-becomes-commissioner-of-vindhyachal-division-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-127977-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बाल कृष्ण त्रिपाठी बने विंध्याचल मंडल के कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बाल कृष्ण त्रिपाठी बने विंध्याचल मंडल के कमिश्नर
विज्ञापन
मिर्जापुर। बाल कृष्ण त्रिपाठी को विंध्याचल मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है। मंडलायुक्त डॉ. मुथु कुमार स्वामी बी को शासन ने सचिव वित्त की नई जिम्मेदारी दी गई है। बाल कृष्ण त्रिपाठी नए कमिश्नर के रूप में शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।
बाल कृष्ण का जन्म 11 नवंबर 1965 को कुशीनगर जिले के ग्राम मुजहां गांव में हुआ। पिता स्व. श्याम नारायण त्रिपाठी बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में बीएड विभाग में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। बाल कृष्ण की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर कुशीनगर तथा कक्षा छह से 12वीं तक शिक्षा बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर से हुई।
स्नातक (बीएससी) एवं स्नातकोत्तर (एमएससी भौतिकी) क्रमशः 1984 एवं 1986 में उन्होंने पंडित दीनदयाल विश्वविद्यालय गोरखपुर से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। 1987 में पीसीएस की परीक्षा दी तथा ट्रेजरी अफसर के पद पर चयनित हुए। पुनः 1988 में यूपीपीसीएस की परीक्षा दी तथा प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर उप जिलाधिकारी के पद पर चयनित हुए। विभिन्न जनपदों में सेवा के पश्चात वर्ष 2014 में आईएएस संवर्ग में पदोन्नत हुए तथा 2008 बैच आवंटित हुआ।