फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bakrid prayers offered in 125 Eidgahs and 180 mosques

Mirzapur News: 125 ईदगाहों और 180 मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज

Sun, 08 Jun 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bakrid prayers offered in 125 Eidgahs and 180 mosques
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को ईदु-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा कर लोगों ने देश की तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगी। कड़ी सुरक्षा के बीच 125 ईदगाह और 180 मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने घरों में कुर्बानी की और एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

नगर के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह में कड़ी सुरक्षा के बीच बकरीद की नमाज हुई। सुबह से ही अकीकदमंदों की भीड़ जुटने लगी थी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

ईदगाह के आसपास दुकानें सजी थीं। अपने पिता या भाई के साथ नमाज पढ़ने आए बच्चों ने गुब्बारे और खलौने खरीदे। घर पहुंचने के बाद लोगों ने कुर्बानी की। तेज धूप होने के कारण दिन में लोग घरों से कम निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहा। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, एसडीएम सदर गुलाबचंद्र, सीओ सदर अमर बहादुर नगर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed