फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Backward should be given full reservation

पिछड़ों को पूरा आरक्षण दिया जाए

Fri, 23 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Backward should be given full reservation
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि नेट के साथ अन्य कई परीक्षाआें में पिछड़ी जाति लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण नही दिया गया। बोले 69000 शिक्षकों भर्ती में भी सरकार ने पिछड़ों के आरक्षण कोटे में सामान्य वर्ग को भरने का काम किया था। विरोध करने के दौरान कार्यकर्ता शुक्रवार को नगर के भरूहना से पैदल यात्रा कर कलेक्ट्रेट पहुंच वहां प्रदर्शन किए।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेट में ओबीसी का कोटा निर्धारित न किया जाना उनके सामाजिक न्याय विरोधी कार्य प्रणाली का प्रमाण है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने जहां एक ओर चुनावी लाभ लेने के लिए पिछले वर्ग के 27 नए मंत्री बनाए, वहीं दूसरी ओर पिछड़े वर्ग के दीर्घ कालीन शैक्षातिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानि पहुंचाने के लिए मेडिकल की परीक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग का 27 प्रतिशत कोटा ही समाप्त कर दिया। जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि 26 जुलाई से आरक्षण के जनक छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती से गांव गांव सामाजिक न्याय जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान संजय पटेल, सुरेश पटेल, रमाशंकर पटेल, अर्जुन पटेल, रमाकांत पटेल, डा. लालमूरत पटेल, कैलाश पटेल आदि लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed