{"_id":"5ecd0d778ebc3e90784e5a12","slug":"azamgarh-migrant-dies-in-mirzapur-was-going-home-by-bus-from-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत-मुंबई से लौट रहे चार प्रवासियों की मौत, दो आजमगढ़ और दो जौनपुर के रहने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरत-मुंबई से लौट रहे चार प्रवासियों की मौत, दो आजमगढ़ और दो जौनपुर के रहने वाले
Tue, 26 May 2020 11:18 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर/मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर/मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 26 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरत और मुंबई से घर लौट रहे चार प्रवासियों की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इनमें से दो प्रवासी आजमगढ़ तथा दो जौनपुर के रहने वाले थे। स्वास्थ्य टीम ने एक का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा है, जबकि एक अन्य का सैंपल लेने की बात कही है।
विज्ञापन
जौनपुर में सूरत से लौटे तीन प्रवासी मजदूरों की मंगलवार को सर्दी-खांसी, सीने में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद मौत हो गई। आजमगढ़ जिले के पवई थानांतर्गत हंडिया गांव निवासी संतोष तिवारी (40) सूरत में कपड़े की मिल में काम करता था। मंगलवार को वह श्रमिक स्पेशल ट्रेन से प्रतापगढ़ पहुंचा और वहां टेंपो से घर जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
शाहगंज के के फैजाबाद रोड स्थित कृष्णा पैलेस के समीप उसकी तबीयत खराब हो गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने पहले तो शव घर ले जाने की सलाह दी, लेकिन दो घंटे बाद संतोष और उसके साथ आए दो अन्य का सैंपल लिया। शव परिजनों को सौंप दिया गया। जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव निवासी ओमप्रकाश मिश्रर (55) परिवार के साथ सूरत में रहते थे।
विज्ञापन
वह पत्नी और चार बेटों के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मंगलवार की शाम 4 बजे जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और वह स्टेशन पर ही गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के केवटली कलां गांव में नन्हे राम (45) एक सप्ताह पूर्व सूरत से आया था। वह सर्दी जुकाम से पीड़ित था। मंगलवार की सुबह उसे अचानक सीने में दर्द होने लगा। परिजन पीएचसी ले गए, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक से नन्हे राम की मौत हुई है।
बिना सैंपल लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया। मुंबई से घर जा रहे आजमगढ़ के फूलपुर थाना, भोरमऊ गांव निवासी 52 वर्षीय राम सिंगार चौरसिया की मिर्जापुर में लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा गांव के पास बस में तबीयत खराब हो गई।
अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद, तहसीलदार अरुण कुमार गिरी पहुंच गए। एसडीएम ने बताया कि परिजनों को जानकारी दे दी गई है। उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।