फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ayushman cards distributed, beneficiaries deprived of basic facilities registered

Mirzapur News: बांटे आयुष्मान कार्ड, बुनियादी सुविधाओं से वंचित लाभार्थियों का किया पंजीकरण

Sat, 23 Dec 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ayushman cards distributed, beneficiaries deprived of basic facilities registered
मिर्जापुर।
विज्ञापन

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शुक्रवार को प्रत्येक विकास खंड के दो-दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान पात्र लाभार्थियों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों का चौपाल के जरिए संबंधित विभाग से आए अधिकारियों ने पंजीकरण किया।
सिटी विकास खंड के किरतारतारा, बढ़ौली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान चौपाल में ग्रामीणों ने अपने-अपने मुद्दे उठाए। किरतारतारा ढेरवारी महाबीर मंदिर में पूर्व ग्राम प्रधान संतेश्वर दुबे की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक आनंद दुबे सहित एडीओ आईएसबी इंद्रजीत सिंह, एडीओ सहकारिता अवनीश यादव, सचिव सौरभ गोड़ ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिगना, छानबे क्षेत्र के बीजरकला, असवां दुगरहा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान बीजरकला में मुख्य अतिथि राजाराम सरोज ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान ग्राम प्रधान रविशंकर यादव, पियूष दुबे आदि रहे। असवां दुगरहा में मुख्य अतिथि इंद्र बहादुर सिंह व हरषू प्रसाद दुबे ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। संचालन एडीओ कृषि दयाराम चौकसे ने किया। इस दौरान पियूष दुबे, दिलीप कुमार विश्वकर्मा प्रधान सुशीला पांडेय आदि मौजूद रहे। सक्तेशगढ़, राजगढ़ विकास खंड के नदिहार स्थित पंचायत भवन विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह ने कहा देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के अथक प्रयास से यह विकसित भारत संकल्प यात्रा बिरसा मुंडा के जन्मदिन से ही संचालित किया जा रहा है। कहा जन-जन तक यह संकल्प संदेश पहुंचाने का काम हो रहा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रविशंकर सिंह, दुखरन सिंह, राजेंद्र सिंह, सुजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के घर सजी विकसित भारत संकल्प यात्रा की चौपाल
मिर्जापुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जहां गांव के सार्वजनिक स्थानों, पंचायत भवन, स्कूल परिसर अथवा गांव के किसी खाली स्थान पर चौपाल लगाए जा रहे हैं वहीं सिटी विकास खंड के बढ़ौली में ग्राम प्रधान के घर पर चौपाल सजाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त रही। कई बस्तियों के ग्रामीण कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मुनादी पोखरे के पास स्थित स्थान के लिए किया गया और चौपाल ग्राम प्रधान के घर सजाया गया। डेढ़ बजे तक कार्यक्रम स्थल पर नाम मात्र ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान पहुंचे भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक आनंद दुबे ने भी नाराजगी व्यक्त की। बाद में ग्राम सचिव सहित कुछ ग्रामीण गांव में भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पर भीड़ जुटाने का कार्य किया। इस संबंध में ग्राम प्रधान लक्ष्मन पाल का कहना है कि गांव में पंचायत भवन नहीं है। स्कूल पर बच्चे पढ़ रहे हैं। ऐसे में आखिर चौपाल कहां किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed