फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Awareness campaign for the new income tax law launched; key provisions explained to taxpayers.

Mirzapur News: नए आयकर कानून के लिए जागरूकता अभियान शुरू, करदाताओं को बताए गए अहम प्रावधान

Thu, 23 Jul 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign for the new income tax law launched; key provisions explained to taxpayers.
लायंस स्कूल में आयोजित आयकर विभाग के कार्यक्रम में बोलती संयुक्त आयकर आयुक्त वाराणसी अमनदीप कौर
''प्रारंभ-2026'' कार्यक्रम में व्यापारियों, सीए और अधिवक्ताओं ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

31 जुलाई तक चलेगा शिकायत निवारण शिविर
मिर्जापुर। नए आयकर अधिनियम-2025 को प्रभावी ढंग से लागू करने और करदाताओं को प्रावधानों से अवगत कराने के उद्देश्य से आयकर विभाग ने ''प्रारंभ-2026 : नेशनवाइड अवेयरनेस आउटरीच प्रोग्राम'' की शुरुआत की। बुधवार को लायंस स्कूल में हुए कार्यक्रम में व्यापारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं, कर सलाहकारों और विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नए कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों, प्रक्रियाओं तथा अनुपालन संबंधी नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि संयुक्त आयकर आयुक्त, वाराणसी अमनदीप कौर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य करदाताओं के बीच नए आयकर कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें समयबद्ध एवं सरल तरीके से कर अनुपालन के लिए प्रेरित करना है। आयकर अधिनियम-2025 के तहत कई प्रक्रियाओं को पहले की तुलना में अधिक सरल और पारदर्शी बनाया गया है। करदाताओं को नए प्रावधानों, रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, विभागीय सुविधाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। अपर आयुक्त अमनदीप कौर ने कहा कि नए कानून की सफलता तभी संभव है, जब हर करदाता जानकारी रखे और समय पर अपने कर संबंधी दायित्वों का पालन करे। उन्होंने सभी से नए प्रावधानों को समझकर उनका अनुपालन करने की अपील की। आयकर अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि करदाताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयकर कार्यालय में 31 जुलाई तक शिकायत निवारण शिविर लगाया गया है। शिविर में करदाता अपनी आयकर संबंधी शिकायतों और समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। कार्यक्रम में आयकर निरीक्षक वरुण कुमार शुक्ला, सौरभ मौर्य, सतीश कुमार जायसवाल, आलोक कुमार, अनंत कुमार, रवि कटारे, कृष्णानंद, सुरेश और एन.के. पांडेय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शशांक श्रीवास्तव ने किया।

लायंस स्कूल में आयोजित आयकर विभाग के कार्यक्रम में बोलती संयुक्त आयकर आयुक्त वाराणसी अमनदीप कौर

लायंस स्कूल में आयोजित आयकर विभाग के कार्यक्रम में बोलती संयुक्त आयकर आयुक्त वाराणसी अमनदीप कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed