{"_id":"6a7a2ce16c2f516c5400392e","slug":"avoid-paying-the-truck-freight-charges-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-159109-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रक का भाड़ा न देना पड़े एक लाख छह हजार रुपये की लूट की झूठी कहानी गढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रक का भाड़ा न देना पड़े एक लाख छह हजार रुपये की लूट की झूठी कहानी गढ़ी
विज्ञापन
- प्रतापगढ़ का रहने वाला है ट्रक चालक फिरोज
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र में प्रतापगढ़ निवासी ट्रक चालक फिरोज ने भाड़े के 1.06 लाख रुपये हड़पने के लिए पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी। सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। मामला संदिग्ध लगने पर जांच की गई तो लूट की कहानी झूठी निकली। मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
रविवार रात वाराणसी-रीवा एनएच पर स्थित चेरुईराम गांव के पास हुई। चालक ने लूट की सूचना पीआरबी पुलिस को दी थी। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय को जांच के दौरान लूट की कहानी संदिग्ध लगी। पुलिस ने चालक से पूछताछ की, जिसके बाद उसने सच कबूल कर लिया। चालक ने ट्रक से मिले एक लाख छह हजार रुपये के भाड़े को हड़पने के लिए यह झूठी कहानी रची थी। आरोपी फिरोज मुजफ्फरपुर से ट्रक अनलोड कर मैहर जा रहा था। इस दौरान उसने भाड़े की रकम घर भेज दी, मालिक को पैसे न देने पड़ें। पुलिस ने धोखाधड़ी और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में चालक को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
वर्जन
चालक ने भाड़ा हड़पने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी, लेकिन पुलिस जांच में उसके झूठ का पर्दाफाश हो गया
अमर बहादुर,सीओ