फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Avoid packaged food if you want to stay healthy: Jyoti

स्वस्थ रहना है तो पैकेज्ड फूड से करें परहेज : ज्योति

Mon, 29 Dec 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Avoid packaged food if you want to stay healthy: Jyoti
व्यस्त जीवन में स्वस्थ आहार विषय पर आयोजित कार्यशाला में शामिल लोग। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। रोट्रेक्ट क्लब विंध्याचल की ओर से रैदानी कालोनी स्थित दीपशिखा हास्पिटल में व्यस्त जीवन में स्वस्थ आहार विषय का कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

इसमें चिकित्सक और डायटीशियन ने स्वस्थ आहार का सेवन कर जीवन को बेहतर व स्वस्थ रखने के बारे में बताया। डा. राहुल सिंह ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखना है तो व्यस्तता के बीच से ही समय निकालना पड़ेगा। शारीरिक व्यायाम जरूरी है। सुबह टहलिए, व्यायाम आदि करिए। डा. ऋषभ जायसवाल ने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य देखभाल के बारे में बताया। डायटीशियन ज्योति सिंह ने कहा कि हमें पैकेज्ड फूड से परहेज करना चाहिए। उबला और पका हुआ खाना एक साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि दोनों का पाचन का समय अलग होता है। फास्ट फूड का भी अधिक सेवन न करें। लोगों ने स्वस्थ रहने के बारे में सवाल किया, जिसका डाक्टर ने जवाब दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरेक्ट क्लब अध्यक्ष सत्यम गुप्ता च संचालन अभिनव गुप्ता ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब से संजय सिंह गहरवार, मयंक गुप्ता, आयुष सिंह, आनंद गुप्ता आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed