फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Auto worker dies after falling into drain after accident, five injured

Mirzapur News: हादसे के बाद नाले में गिरकर ऑटो सवार श्रमिक की मौत, पांच घायल

Tue, 26 Sep 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Auto worker dies after falling into drain after accident, five injured
मड़िहान। थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव में रविवार की देर रात अज्ञात वाहन के टक्कर से ऑटो सवार छह मजदूर घायल हो गए। मजदूर पुलिया पर बैठकर एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे कि एक मजदूर नाले में गिर गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता। नाले में डूबकर मजदूर की मौत हो गई। अन्य घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजवाया गया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के गोरगी गांव निवासी छह श्रमिक रविवार की रात को खाना खाने के बाद ऑटो से सोनभद्र के गुरमा के लिए निकले थे। श्रमिक मारकुंडी पर किसी पाइपलाइन में कार्य कर रहे थे। सोमवार से कार्य करने के लिए रविवार की रात को ही निकल गए थे। मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव के पास ऑटो पहुंचा था कि नाले पर बनी एक पुलिया से टकरा कर असंतुलित हो गया। तभी पीछे से जा रहे वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही सभी मजदूर ऑटो से छिटक कर सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। इसके बाद सभी पुलिया पर बैठकर इलाज के लिए एम्बुलेंस का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर संतोष (22) पुत्र गोपी पुलिया से नाले के पानी में गिर गया। रात में अंधेरा होने के कारण जब तक साथी कुछ समझते तब तक वह नाले में डूब गया। घायल साथी नाले से किसी तरह निकाले। ग्रामीणों के सहयोग से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। जहां डाक्टर ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। घायल सुशील (23) व बरघट (25) का इलाज किया गया। घायलों ने बताया कि हल्की चोट होने के कारण तीन लोग अस्पताल से घर चले गए। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मड़िहान विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed