फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Auto overturned after colliding with tractor, death of the young man riding

ट्रैक्टर से टकराकर ऑटो पलटी, सवार युवक की मौत

Sun, 26 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Auto overturned after colliding with tractor, death of the young man riding
अहरौरा से सवारी लेकर वाराणसी की ओर जा रही ऑटो रविवार की देर शाम बरबकपुर गांव के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइड से टक्कर मार दिया। हादसे में आटो पलट गई। जिससे दबकर एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ऑटो सवार युवती सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजवाया।
विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित चुनार चौराहे से तीन सवारियों को लेकर वाराणसी की ओर जा रही ऑटो जैसे ही बरबकपुर गांव के पास पहुंची कि तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक से टक्कर मार दिया। दुर्घटना में ऑटो सवार राजू प्रजापति (45) पुत्र राम लोचन निवासी गोठौरा थाना अदलहाट की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो सवार दो अन्य प्रियंका (18) निवासी भकसापुर चंदौली तथा एक अन्य युवक घायल हो गया। जो पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही इलाज के लिए चला गया। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि राजू प्रजापति की दुर्घटना में मौत हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed