{"_id":"6ad91cd2a942b0379c0200ee","slug":"audit-team-examined-records-at-the-tubewell-and-minor-irrigation-office-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-163528-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नलकूप और लघु डाल कार्यालय में ऑडिट टीम ने खंगाले अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नलकूप और लघु डाल कार्यालय में ऑडिट टीम ने खंगाले अभिलेख
विज्ञापन
मिर्जापुर। एमसीडी में कथित घोटाले के मामले में बाबू और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सिंचाई विभाग के नलकूप और लघु डाल नहर प्रखंड कार्यालय भी जांच के दायरे में हैं।
बुधवार को प्रयागराज स्थित एजी कार्यालय की चार सदस्यीय ऑडिट टीम ने लघु डाल कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों की पड़ताल की। टीम ने वर्ष 2016 से अब तक तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का ब्योरा भी मांगा है।
लघु डाल नहर प्रखंड में अवशेष वेतन और एरियर भुगतान की जांच कर रही टीम जनवरी से अगस्त 2026 तक कोषागार के माध्यम से पारित बिलों का सत्यापन कर रही है। टीम पूर्व के वर्षों में रोकी गई वार्षिक वेतनवृद्धि जारी होने के बाद किए गए एरियर भुगतान और सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन निर्धारण के बाद दिए गए एरियर की नियम संगतता भी जांच रही है।
विज्ञापन
वर्ष 2016 से अब तक कराए गए कार्यों और संबंधित फर्मों को किए गए भुगतान का ब्योरा भी खंगाला जा रहा है। अभिलेखों से संतुष्ट नहीं होने पर टीम ने संबंधित अधिशासी अभियंताओं से अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची मांगी है। टीम ने जांच के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की।
लघु डाल नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता राजाराम चौधरी और नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता बलवंत कुमार ने टीम के पहुंचने से इन्कार किया। वहीं, सूत्रों के अनुसार, टीम ने पहले नलकूप कार्यालय और फिर बगल में स्थित लघु डाल कार्यालय पहुंचकर 20 मिनट तक अभिलेखों की पड़ताल और पूछताछ की। संवाद