फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Attempted self-immolation in front of the police station

थाने के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

Mon, 30 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 30 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Attempted self-immolation in front of the police station
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Getty
जिगना थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव की दो महिलाओं समेत पांच लोगों ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए जिगना थाने के सामने मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इससे थाने में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों महिलाओं समेत सभी को हिरासत में लेते हुए शांतिभंग के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर चालान
विज्ञापन

कर दिया।  

बता दें कि जिगना थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में एक व्यक्ति मकान का निर्माण करवा रहा है। इसका विरोध गांव के ही कुछ लोग कर रहे हैं। इसकी शिकायत पर जिगना पुलिस ने कार्रवाई से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर एक पक्ष की दो महिलाएं और तीन पुरुष रविवार दोपहर जिगना थाने पहुंचे और पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास करने लगे। यह देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने केरोसिन का डिब्बा छीन कर सभी को हिरासत में ले लिया। सभी के विरुद्ध शांतिभंग में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। मामले में एसपी सिटी एके शुक्ला का कहना है कि आत्मदाह का प्रयास करने वाले जिस व्यक्ति के मकान बनने का विरोध कर रहे हैं उसके पास पूरे कागजात हैं। विरोधी पक्ष के पास कोई कागजात नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed