फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Attempt to murder by slitting his throat with a sharp weapon, the attacker absconded

धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या का प्रयास ,हमलावर फरार

Sun, 05 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Attempt to murder by slitting his throat with a sharp weapon, the attacker absconded
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के ग्राम कटका निवासी युवक का रविवार की सुबह आठ बजे धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने का प्रयास किया गया। हमलावर घटना के बाद मौके से भाग गया। घायल को नरायनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी रामबाबू पटेल (20) की टेडुआ बाबा मंदिर के पास बाइक मरम्मत की दुकान है। रविवार की सुबह हमलावर ने रामबाबू पटेल को फोन करके कहा कि उसकी बाइक खराब हो गई है। इस पर रामबाबू ने उसे बुलाया और अपनी बाइक पर हमलावर को बैठा कर घर से चल दिया। गांव के बाहर जब बाइक शहीद बाबा मजार के पास पहुंची तो पीछे बैठे हमलावर ने धारदार हथियार से रामबाबू के गला पर दो बार हमला कर लहूलुहान कर दिया। रामबाबू की बाइक गिर गई और हमलावर भाग गया। लहूलुहान अवस्था में रामबाबू जब घर पहुंचा तो परिवारीजन अवाक रह गए। उसे नरायनपुर स्थित निजली अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण व नरायनपुर पुलिस अस्पताल पहुंची। घायल रामबाबू का 11 दिसंबर को चंदौली जनपद में शादी होने वाली है। घर में भी शादी की तैयारी चल रही है। हमले में युवक के घायल होने के बाद परिवार में शादी की तैयारी का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन

इस बाबत एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने बताया कि बाइक बनवाने के बहाने मोटर मैकेनिक के साथ उसकी बाइक पर जा रहे युवक ने उसके ऊपर हमला कर दिया। इसमें मैकेनिक घायल है। घायल का उपचार कराकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed