फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Attack anti corruption team to away lekhpal caught taking bribe in mirzapur

UP News: घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए लेखपाल को भगा ले गए साथी, एंटी करप्शन टीम पर हमला कर दिया वारदात को अंजाम

Tue, 20 Feb 2024 03:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 20 Feb 2024 03:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार तहसील के अंदर खसरा बनाने के नाम पर घूस ले रहे लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ लिया। इस दौरान उसके साथियों ने टीम पर हमला कर लेखपाल को छुड़ाकर भाग निकले। मामले में भ्रष्टाचार व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Attack anti corruption team to away lekhpal caught taking bribe in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

मिर्जापुर जिले के चुनार तहसील के अंदर खसरा बनाने के नाम पर मंगलवार की दोपहर दो हजार मांगने वाले लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा। इस दौरान वहां मौजूद लेखपाल के अन्य साथियों ने एंटी करप्शन टीम पर हमला कर लेखपाल को बचाते हुए लेकर भाग निकले। एंटी करप्शन टीम ने घूस के रूप में दिए गए रुपये को बरामद कर लिया है। एंटी करप्शन टीम चुनार कोतवाली में लेखपाल पर भ्रष्टाचार और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन


यह है मामला
अदलहाट थाना क्षेत्र के केशवपुर माफी गांव निवासी रामलाल ने खसरा बनवाने के लिए चुनार तहसील में आवेदन किया था। रामलाल का आरोप है की खसरा बनाने के नाम पर लेखपाल उससे दो हजार रुपये मांग रहा था। इसकी शिकायत उसने एंटी करप्शन टीम से की। एंटी करप्शन टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद पीड़ित रामलाल को केमिकल लगे रुपये दिए। 
विज्ञापन


रामलाल चुनार तहसील में पहुंचकर लेखपाल को घूस के रूप में केमिकल लगे रुपये दिए। इसके बाद लेखपाल पैसे को अपने जेब में रखा ही था कि एंटी करप्शन टीम ने उसे  पकड़ लिया। टीम लेखपाल को पकड़ कर ले जा रही थी, तभी लेखपाल के साथी ने एंटी करप्शन टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद हाथापाई होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम ने केमिकल लगे रुपये तो लेखपाल के जेब से बरामद कर लिया, पर लेखपाल को नहीं पकड़ सकी। उसके साथी लेखपाल को लेकर भाग गए। मारपीट में एंटी करप्शन के उप निरीक्षक अभिषेक को चोट भी लगी, उनका चश्मा टूट गया। 


एंटी करप्शन विभाग के प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि खसरा बनाने के नाम पर दो हजार रुपये घूस लेने वाले लेखपाल सुजीत मौर्य को पकड़ा गया। उसके साथियों ने हमला कर मारपीट कर लेखपाल को भगा ले गए। रुपयों को बरामद किया गया है। लेखपाल पर भ्रष्टाचार करने के साथ ही मारपीट का भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed