फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   At the roadside eatery, a group of thugs beat up people in a car; the video has gone viral.

Mirzapur News: ढाबे पर मनबढ़ों ने कार सवारों की पिटाई की, वीडियो वायरल

Wed, 31 Dec 2025 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
At the roadside eatery, a group of thugs beat up people in a car; the video has gone viral.
पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर तिराहे का मामला, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पड़री। पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा में ढाबे पर खाना खाने आए कार सवार दो युवकों को मोहनपुर तिराहे के पास मनबढ़ों ने पीट दिया। युवकों की लात घूसों और डंडे से पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पिटाई के दौरान मनबढ़ कह रहे हैं कि सुंदरम उपाध्याय के तै गोली मरवाये रहे। सुंदरम उपाध्याय को पड़री पुलिस ने तीन महीने पहले पिस्टल के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पुलिस पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ अमर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी शांतनु सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना छोटी बाटी निवासी रितेश चौहान ने मंगलवार शाम पड़री थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह रविवार की रात नौ बजे खाना खाने के लिए पड़री थाना क्षेत्र स्थित राजपूत ढाबा जा रहा था। जैसे ही वह मोहनपुर तिराहे पर पहुंचा, तभी पांच अज्ञात लोगों ने वाहन रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे बगल के जंगल में ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। किसी तरह जान बचाकर वह वापस अपनी गाड़ी तक पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वायरल वीडियो सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed