फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Assets worth Rs 15.64 crore of heroin smuggling accused confiscated

Mirzapur News: हेरोइन तस्करी के आरोपी की 15.64 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Mon, 01 Apr 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Assets worth Rs 15.64 crore of heroin smuggling accused confiscated
मिर्जापुर। नगर में हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना महेश सोनकर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने शनिवार को उसके मुहवरिया स्थित घर डुगडुगी पिटवाकर कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान कुल 15.64 करोड़ की चल और अचल संपत्ति कुर्क की गई। कुर्की की कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौजूद रहे। किसी तस्कर के खिलाफ नगर में अब तक की सबसे बड़ी कुर्की की कार्रवाई बताई जा रही है।
विज्ञापन

हेरोइन और गांजा की बिक्री के लिए बदनाम महुवरिया इलाके के महेश सोनकर पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के साथ उसके परिवार के लोगों के नाम पर जमीन, दुकान और मकान आदि समेत 15.64 करोड़ की चल और अचल संपत्ति कुर्क की गई। पुलिस अधीक्षक और एसडीएस सदर की मौजूददगी में भरुहना स्थित बैंक काॅलोनी के मकान के पास डुगडुगी बजवाकर कुर्की की कार्रवाई की गई। पुलिस गिरोह से जुड़े बाकी लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी छानबीन में जुटी है। आरोप है कि महुवरिया निवासी महेश सोनकर और उसका परिवार हेरोइन, गांजा आदि मादक पदार्थों की तस्करी करता है। मादक पदार्थों की तस्करी से महेश ने करोड़ों रुपये कमाए। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं और वह फरार चल रहा है। इस पर जिला मजिस्ट्रेट ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना महेश सोनकर की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

महेश ने हेरोइन, गांजा आदि की बिक्री से अपनी मां, भाई, बहन और पिता के नाम पर जमीन, मकान, दुकान, आरओ प्लांट, वाहन आदि की खरीद की है। जिसकी अनुमानित कीमत 15.64 करोड़ है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन तथा एसडीएस सदर आशाराम वर्मा की मौजूदगी में शनिवार को नगर के कटरा कोतवाली भरुहना बैंक कॉलोनी में डुगडुगी बजवाकर दो मंजिला मकान की कुर्की की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीओ सिटी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कटरा कोतवाली, देहात कोतवाली, शहर कोतवाली, पड़री थाना, महिला थाना की पुलिस और पीएससी के साथ एक-एक कर नौ स्थानों पर मकान, दुकान और जमीन भी कुर्क की गई। इसमें महुवरिया स्थित विश्वकर्मा काॅलोनी में जमीन तथा मकान, आरओ प्लांट, तीन दुकान तथा उसके ऊपर दो मंजिला मकान, विश्वकर्मा कालोनी में ही नए भवन के अलावा कटरा कोतवाली के शुक्लहा में दो मंजिला दुकान, देहात कोतवाली के ग्राम हरिहरपुर चुरीराम स्थित जमीन जिसमें झोला बनाने की फैक्ट्री तथा तीन मशीनें लगी हैं कुर्क की गई। इसके अलावा दो मंजिला आवासीय भवन जिसमें सीमेंट की ईंट निर्मित कारखाना है। कटरा कोतवाली रतनगंज में दुकान तथा मकान, अमोई गांव में जमीन, महुवरिया मोहल्ले में मकान, भरुहना बैंक कॉलोनी में दो मंजिला रिहायशी मकान, चार पहिया लोडर गाड़ी, एक बाइक भी कुर्क की गई।


पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि हेरोइन समेत मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले गिरोह के सरगना महेश सोनकर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी के आदेश पर उसकी 15.64 करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई है। यह भी जांच की जा रही है कि भवन का नियमानुसार नक्शा पास है अथवा नहीं। इसके बाद प्राधिकरण से भी कार्रवाई कराई जाएगी। इसके अलावा मादक पदार्थ अथवा जो भी संगठित अपराध करते हैं, उनके खिलाफ भी इसी तरह कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। महेश जिले में हेरोइन करने वालों का सरगना है। उसका कनेक्शन दूसरे जिलों में भी है। उन लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed