फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Assam Governor visits Paramahamsa Ashram, seeks blessings from Swami Adgadanand Maharaj

Mirzapur News: परमहंस आश्रम पहुंचे असम के राज्यपाल, स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

Sat, 18 Apr 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Assam Governor visits Paramahamsa Ashram, seeks blessings from Swami Adgadanand Maharaj
परमहंस आश्रम में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी लेते असम राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य। -सोशल मीडिया। - फोटो : 1
-आश्रम परिसर में सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने स्वामी जी का दर्शन कर की विश्व शांति की कामना की
विज्ञापन


सक्तेशगढ़, मिर्जापुर। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने शुक्रवार को परमहंस आश्रम पहुंचकर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिए। स्वामीजी का दर्शन कर राज्यपाल ने विश्व शांति की कामना की। आश्रम पहुंचने पर राज्यपाल का आश्रम की तरफ से स्वागत किया गया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया।

राज्यपाल ने महाराज के चरणों में न सिर्फ मत्था टेका बल्कि बंद कमरे में हुई भेंट के दौरान राज्यपाल और स्वामी जी के बीच आध्यात्मिक चर्चा हुई। राज्यपाल ने महाराज के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल का आश्रम से पुराना जुड़ाव रहा है। राज्यपाल के आगमन के लिए जिला और पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। चुनार और राजगढ़ क्षेत्र की पुलिस ने आश्रम के चारों ओर सुरक्षा का घेरा बना रखा था। सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व वरिष्ठ अधिकारियों ने किया, इससे आश्रम आने वाले श्रद्धालुओं को भी असुविधा न हो। राज्यपाल ने आश्रम परिसर का भ्रमण भी किया। वहां की शांतिपूर्ण व्यवस्था की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed