{"_id":"5f1b22588ebc3e9f6675657f","slug":"asp-insuspection-mirzapur-news-vns537726914","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी के निर्देश पर विंध्याचल मंदिर पहुंचे एडिशनल एसपी.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी के निर्देश पर विंध्याचल मंदिर पहुंचे एडिशनल एसपी.
विज्ञापन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने और बैग लेकर मंदिर के पास तक पहुंचने की खबर छपने पर आईजी विंध्याचल परिक्षेत्र पियूष श्रीवास्तव ने संज्ञान में लेते हुए एएसपी सिटी और सीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। शुक्रवार की शाम को एएसपी सिटी और सीओ सिटी ने मंदिर पर पहुंच कर सुरक्षा का जायजा लिया।
लाक डाउन के दौरान मंदिर बंद था। 100 दिन बाद मंदिर खुला तो इसके लिए नियम बनाया गया था। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो करना ही था। मंदिर में सिर्फ पांच लोग ही प्रवेश करेंगे, पर इन दिनों ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में पेज नंबर दो पर गृर्भ गृह तक बैग लेकर पहुंच रहे लोग र्शीर्षक से खबर छापी। जिसका असर रहा कि आईजी पियूष श्रीवास्तव ने मामले को संज्ञान में लेकर एएसपी सिटी और सीओ सिटी को मामले की जांच कर कार्रवाई और सोलश डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने का निर्देश दिया। आईजी के निर्देश पर एएसपी सिटी संजय सिंह और सीओ सिटी सुधीर कुुमार ने मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंच कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरा देखने के बाद मंदिर सुरक्षा प्रभारी को मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराने का निर्देश दिया। कहाकि कोई भक्त बैग लेकर मंदिर परिसर पर प्रवेश नहीं करे। इसका ख्याल रखा जाए। इस मौके पर धाम सुरक्षा प्रभारी रविंद्र यादव, धाम चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा, श्रीविन्ध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी आदि रहे।