फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Asked the villagers whether money was taken for the accommodation

Mirzapur News: ग्रामीणों से पूछा, आवास के लिए पैसा तो नहीं लिया गया

Tue, 07 Feb 2023 08:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
Asked the villagers whether money was taken for the accommodation
राजगढ के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय, सीएचसी, गोशाला, धान क्रय केंद्र इत्यादि का निरीक्षण किया, लोगों से योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। विधायक राहुल कोल के आवास पर जाकर शोक जताया। तत्पश्चात नगर के एक लॉज में बजट पर चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं, विंध्याचल मंदिर में दर्शन पूजन करने के साथ ही कारिडोर का निरीक्षण किया। आवास के लाभार्थी से पूछा कि आवास के लिए पैसा तो नहीं लिया गया। कहा कि मोदी ने उनको उनका दुखदर्द जानने के लिए भेजा है। राजगढ़ : उपमुख्यमंत्री ने धनसरिया ग्राम के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। बच्चो से उनके खाते में आए धन के बारे में पूछा। गौशाला में गो की। आवास पाने वाले व्यक्ति से पूछा कि आवास के बदले में पैसा तो नहीं लिया गया है। धनसिरिया की बुधनी के आवास मांगने पर उन्होंने डीएम को निर्देश दिया। ददरा स्थित साधन सहकारी समिति धान क्रय केंद्र पर धान की तोली गई बोरी को पुन: तौलवाया तो बोरी में 200 ग्राम कम धान मिलने पर नारजागी जताई। पाया गया। ब्लाक पर प्रधान संघ ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। पत्रकारो से कहा कि योजनाएं गरीब तक पहुंच रही है, कि नहीं। यह जानने के लिए गांव का भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, एसपी संतोष कुमार मिश्र, सीडीओ वीएस लक्ष्मी, एबीएसए प्रेमचंद यादव, पीडी अनय कुमार मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मड़िहान : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सीएचसी मड़िहान का निरीक्षण किया। चिकित्सा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिये सीएमओ को निर्देश दिया। कहा कि बच्चों एवं वृद्धों का उपचार प्राथमिकता पर किया जाय। कोविड वार्ड को समाप्त कर जनरल वार्ड में तब्दील करने को कहा। अस्पताल में पानी की व्यवस्था के लिए आदेश दिया। विधायक रमाशंकर सिंह ने आठ सीएचसी में मरीजों की जांच के लिए हेल्थ एटीएम की व्यवस्था की बात बताई। पटेहरा : दीपनगर में 10 करोड़ 71 लाख की लागत से सन 2016 से निर्माणाधीन दृष्टि बाधित आई स्पर्श बालिका राजकीय इंटर कालेज का उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। 2016 से कालेज निर्माणाधीन होने की बात पर ताज्जुब जताया। जल्द निर्माण कार्य पूरा कर इस सत्र मे कक्षाएं शुरु करने का निर्देश दिया। मनरेगा पार्क, अटल बिहारी बाजपेयी सरोवर का निरीक्षण किया। विहिप नेता अम्बरीश के आवास पर भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed