फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Arya Veer Dal instilled a spirit of discipline and service to the nation among the youth.

Mirzapur News: आर्य वीर दल ने युवाओं में जगाया अनुशासन और राष्ट्रसेवा का जज्बा

Wed, 10 Jun 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Arya Veer Dal instilled a spirit of discipline and service to the nation among the youth.
कार्यक्रम में उप​स्थित आर्य वीर, वीरांगना व अन्य।-सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। सार्वदेशिक आर्य वीर दल की बगहीं, जलालपुर माफी, सहसपुरा और बेला शाखाओं के संयुक्त गैर-आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। आर्य कन्या विद्यालय परिसर में एक सप्ताह तक चले शिविर में युवाओं को शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

सार्वदेशिक आर्य वीर दल सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश आर्य के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में लगभग 75 आर्य वीरों और वीरांगनाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को सर्वांग सुंदरम, नियुद्धम, डंबल, लेजियम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, स्तूप एवं लाठी संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश आर्य ने 100 फलदार पौधों एवं स्टेशनरी का वितरण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वर्षा ऋतु में सार्वदेशिक आर्य वीर दल एवं आर्य समाज के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में 10 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
इस अवसर पर बीडीओ रामराज कुशवाहा, प्रमोद सिंह पटेल, स्वामी रमेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, मंडल आर्य, प्रदीप आर्य, रामेश्वर आर्य, राहुल आर्य, शुभम आर्य, संत कुमार सिंह, सुनील सिंह, अमर सिंह, छोटे लाल, निर्भय नाथ, रवींद्र प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, कौशलेश सिंह, गुरुदत्त सिंह, श्यामलाल, अरविंद कुमार सिंह, सभापति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed