फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ARTO suspended

एआरटीओ निलंबित

Fri, 07 Jan 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ARTO suspended
मिर्जापुर। ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई न कर अवैध वसूली करने से हो रही राजस्व हानि की शिकायतों पर राज्यपाल के आदेश से प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन विवेक कुमार शुक्ला को निलंबित कर दिया। निलंबित कर उनको परिवहन आयुक्त कार्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ विवेक शुक्ला के खिलाफ आरोप है कि वह ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई न कर अवैध वसूली कर रहे थे। इसके अलावा पंजीकरण लाइसेंस फिटनेस वर्क परमिट के नाम पर सुविधा शुल्क दिए बिना कोई कार्य न करने व अन्य अनियमितताओं की शिकायत की गई थी। इसपर राज्यपाल के आदेश से प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को एआरटीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्हें परिवहन आयुक्त कार्यालय से संबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed