फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Artists need to encourage

कलाकारों को प्रोत्साहित करने की जरूरत

Mon, 28 Mar 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Mon, 28 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Artists need to encourage
सिटी कोतवाली के पीछे गुदरी मुहल्ले में रंगायन कार्यक्रम के तहत नाटक का मंचन करते कलाकार - फोटो : mirzapur
जिले की सौ साल से अधिक पुरानी रंगमंच की परंपरा अब विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी है। पहले रंगमंच          का प्रदर्शन कलाकार कला के रूप में करते थे, लेकिन अब छोटे शहरों में इसका कोई क्षेत्र नहीं रह गया है। रंगमंच को अब लोग          इसे कमतर नजर से देख रहे हैं, इसको कला के रूप में नहीं देखा जा रहा है। अगर कलाकार          कुछ करना चाहता है तो संसाधन नहीं मिलता है। अगर कलाकारों को प्रोत्साहित एवं प्रशिक्षित किया जाए तो रंगमंच की स्थिति सुधर सकती है। 
विज्ञापन



जनपद के कला साधकों का मानना है कि रंगमंच और उससे जुड़े कला साधकों को यदि उचित संसाधन व प्रशिक्षण मिलने की व्यवस्था हो जाए तो यह परंपरा इतिहास दोहरा सकती है। कोन ब्लाक के तिलठी गांव निवासी शिवजी दूबे के पुत्र एवं रंगमंच के वरिष्ठ कलाकार शुभम दूबे ने बताया कि रंगमंच समाज का एक आइना है। रंगमंच जब लोगों की सच्चाईयों को सामने लाती है तो उसे समाज द्वारा अस्वीकार कर दिया जाता है, क्योंकि लोग खुद   के अस्तित्व की चेतना से काफी दूर हैं।
विज्ञापन



समाज से सामना करने की हिम्मत लोगों में अब पैदा नहीं होती है, जिसके कारण अपने शहर व समाज में रंगमंच के लिए संसाधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण कला साधक भटकने को मजबूर हैं। उचित संसाधन का न होना इसके विलुप्त का कारण है। अभी तक नगर में रंगमंच के लिए बीजारोपण नहीं हो पाया है, जिससे नई पीढ़ी रंगमंच से काफी दूर होती चली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



रंगमंच से जुड़े नगर के दुर्गा देवी मुहल्ला निवासी नीरज वर्मा ने बताया कि रंगमंच का अस्तित्व फिर से वापस लाने के लिए समाज को जागरूक होकर इसको बढ़ावा देना होगा, जिससे उदयीमान कलाकारों को सही मंच मुहैया हो पाए।


वर्तमान में रंगमंच के कलाकारों का टोटा है, क्योंकि  उनके प्रशिक्षण के लिए कोई संसाधन मुहैया नहीं है। रंगमंच से जुड़े नगर के विजय सागर ने बताया कि पहले रंगमंच की बात ही कुछ और थी, लोग इस कला को बड़े ही इज्जत से देखते थे, लेकिन बदलते स्वरूप और आधुनिक युग में इस कला को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है।


रंगमंच से जुड़े नगर के धन प्रसाद ने बताया कि नगर में रंगमंच की प्रथा वर्षों पुरानी है, लेकिन वर्तमान में इसको जीवित रखने के लिए कलाकार जद्दोजहद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed