फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Arrested for raping girl while teaching tuition

ट्यूशन पढ़ाते समय बालिका से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Arrested for raping girl while teaching tuition
लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका को ट्यूशन पढ़ाते समय दुष्कर्म करने के आरोपी शिक्षक को लालगंज पुलिस ने शनिवार को खजुरी बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पैर से दिव्यांग है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 वर्षीय बालिका के साथ कस्बे में रह कर ट्यूशन पढ़ाने वाले अध्यापक ने 12 अप्रैल को दुष्कर्म किया था। उस दौरान बालिका के घर में कोई नहीं था। परिजन घर आए तो उनको इस मामले की जानकारी हुई, परंतु लोक लाज के चलते परिजनों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी। शुक्रवार को बालिका की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने लालगंज थाने में दुष्कर्म की घटना की तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी आलोकी शंकर मिश्रा निवासी जिला भदोही के खिलाफ पॉक्को व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया और बालिका को उपचार के लिए भेज दिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इस बीच मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष लालगंज विजय चौरसिया ने शनिवार को खजुरी बाईपस चौराहे के पास से आरोपी आलोकी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ दो वर्ष से कस्बे में रह कर ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। आरोपी दिव्यांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed