फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Arogya Mela organized at health centers

स्वास्थ्य केंद्रो पर आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

Sun, 28 Feb 2021 09:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Arogya Mela organized at health centers
मिर्जापुर। जिले के विभिन्न स्वास्थ केंद्रो पर शनिवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आए मरीजों का उपचार कर उन्हे दवा आदि वितरित किया गया। इस दौरान कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने का सुझाव दिए गए। जिगना, सर्रोइ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 569 मरीजों का परीक्षण व उपचार किया गया। इस दौरान प्रभारी डा. वी के भारतीय के अलावा सभी स्टाफ उपस्थित रहे। हलिया, मतवार स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अभिषेक जायसवाल की उपस्थिति में आरोग्य मेले के दौरान 140 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान चार ब्लड प्रेशर मरीजों तथा शुगर सहित 4 कुपोषित ,21 गर्भवती महिलाओं, 45 चर्म रोगियों तथा 23 आयुष्मान कार्ड एवं कोरोना के मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। इस दौरान डॉ कामेश्वर तिवारी, डा बी सरोज, सीएचओ तीरथ राम, एएनएम पिंकी, फार्मासिस्ट आनंद मौजूद रहे। शेरवां, देवरीला एवं भाईपुर कला न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 189 मरीजों की जांच कर दवा वितरण किया। देवरीला न्यू पीएचसी पर कुल 84 मरीज एवं भाईपुर न्यू पीएचसी पर कुल 105 मरीजो चिकित्सकीय परीक्षण कर दवा आदि वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेले में बुखार, गैस्ट्रो, कमरदर्द, बीपी, शूगर, कुष्ठ रोग ईत्यादि रोगों से ग्रसित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इस दौरान डा. जवाहर लाल पांडेय, डा. आर रहमान, डा.मनोज चतुर्वेदी, फार्मासिस्ट जलालुद्दीन, दिनेश, सुरेश ईत्यादि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed