{"_id":"5ffb4a4b8ebc3e30d030a01c","slug":"arogya-mela-held-after-10-months-treatment-for-hundreds-of-patients-mirzapur-news-vns5683131200","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 माह बाद लगा आरोग्य मेला, सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 माह बाद लगा आरोग्य मेला, सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार
विज्ञापन
सीखड़। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया। चुनार तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगरहा में जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार ने इसका शुभारंभ किया। इसके बाद ओपीडी में जाकर मरीजों की जांच होते देखा। जिलाधिकारी ने स्वयं की जांच थर्मल स्कैनर से की। हालांकि जांच में थर्मल स्कैनर खराब पाया गया। डीएम के निर्देश पर नया थर्मल स्कैनर लाया गया।
दंत व आंख जांच कक्ष में निरीक्षण के दौरान आंख जांच के लिए लगाए जाने वाला शीशा सही नहीं पाया गया। इसपर डीएम ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीलेश से शीशे को बदलवाने के लिए कहा। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने दवा वितरण कक्ष, मरीजों के लिए बनाई जा रही पर्ची आदि का भी निरीक्षण किया। इसके बाद जन आरोग्य मेला में परिवार नियोजन के जागरूकता के लिए लगाए गए स्टाल व औषधियों का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ओर ेस लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने व नसबंदी के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश चिकित्सकों व कार्यकत्रियों को दिया। इस अवसर पर एसडीएम चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. आरएस राम, नीलेश कुशवाहा, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. दीपाली, डॉ. सपना चौधरी मौजूद रहीं।
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर स्थित सीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों ने स्वास्थ्य कैंप लगाकर मरीजों का उपचार किया। आरोग्य मेला में टीबी, मलेरिया, कालाजार, फाइलेरिया, सहित अन्य बीमारियों का इलाज किया गया। इस दौरान नि:शुल्क इलाज के लिए गोल्डन कार्ड भी बनाया गया। इस दौरान डा. राजवंश, डा. विवेक मोहन, डा. संजय, संजीव, चंदा, सुनीता आदि रहे।
विज्ञापन
225 रोगियों की हुई जांच
जिगना। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में भी आरोग्य मेला का आयोजन प्रभारी डॉ. विजय कुमार भारतीय की देखरेख मे हुआ। मेले में 225 रोगियों की जांच की गयी। गर्भवती महिलाओं की जांच, कोरोना जांच अन्य रोगों की जांच के साथ ही दवा वितरण किया गया। मेले का जायजा लेने के लिए क्षेत्र प्रमुख अवधराज सिंह व प्रतिनिधि त्रिभुवन मौर्य पहुंचे। इस दौरान डॉ. वीके भारती, डॉ. विजय कुमार, डॉ. गिरजेश कुमार, डॉ. डीके मिश्रा, डॉ. ज्योतिर्यम सिंह, डॉ. महेश पांडेय, सचिव सिंह, गोविंद लाल, दिनेश शुक्ल, रमेशकुमार मौर्य, अश्वनी श्रीवास्तव, लल्लू प्रसाद, देवी प्रसाद, फैयाज खान, रमेश चंद मौर्य, शिल्पा सिंह, गुंजा देवी आदि मौजूद रहीं।
आरोग्य मेले में पहुंची सांसद, 312 का हुआ उपचार
चील्ह। विकास खंड कोन के तिलठी गांव स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी आरोग्य मेले का का आयोजन किया गया। सांसद अनुप्रिया पटेल ने मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान 312 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य मेले में समस्त चिकित्सकीय सुविधाओं, इलाज, जांच के साथ-साथ बाल विकास परियोजना अधिकारी के अंतर्गत समस्त आंगनबाड़ी द्वारा पोषाहार वितरण व लाल श्रेणी के बच्चों को चिह्नित कर उन्हें एनआईसी भेजने की सलाह दी गई। मेले में आयुष चिकित्सा अधिकारी द्वारा आयुष से संबंधित मरीजों का इलाज व दवा वितरण किया गया। आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का नि:शुल्क गोल्डन कार्ड बनाया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता, एसीएमओ डॉ. गुलाब वर्मा, डॉ. धीरज कुमार, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. जे के जयसवाल, डॉ. अशोक प्रताप, दीपचंद सिंह, नवीन कुमार, नेहा सिंह, आलोक पटेल, दिनेश यादव, लव कुमार आदि रहे।
300 मरीजों का इलाज, 60 को मिला गोल्डेन कार्ड
ड्रमंडगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज पर आरोग्य मेला में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ नि:शुल्क उपचार की सुविधा दी गयी। साथ ही विभिन्न गांवों से आए हुए पात्र लोगों का आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड भी बनाया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रियाजुद्दीन ने बताया कि आरोग्य मेला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ब्लडप्रेशर, सुगर, टीवी, अस्थमा, दांत तथा गर्भवती महिलाओं सहित 300 मरीजों की जांच कर दवा दी गयी। इस दौरान करीब 150 लोगों का कोविड टेस्ट भी किया गया। साथ ही 60 लोगों के आयुष्मान गोल्डेन कार्ड भी बनाए गए। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रियाजुद्दीन के अलावा आयुष चिकित्सक डा. निर्मल, होमियोपैथिक चिकित्सक डा. अजीत, पिंटू केशरी आदि रहे।