फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   armers jammed for water

Mirzapur News: पानी के लिए किसानों ने किया चक्का जाम

Thu, 26 Oct 2023 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
armers jammed for water
मड़िहान। सिंचाई के लिए पानी की मांग को लेकर क्षेत्र किसानों ने बुधवार को दोपहर कबीब 12 बजे मड़िहान तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो वे पटरी पर बैठ गए। एसडीएम के बुलाने पर तीन घंटे बाद पहुंचे सिचाई विभाग के अधिकारियों ने चार दिन बाद पानी छोड़ने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

मड़िहान तहसील क्षेत्र में सूख रही धान की फसल की सिंचाई के लिए क्षेत्र के किसान एक माह से नहर में पानी छोड़े जाने की मांग कर रहे हैं। बीते 28 सितंबर को मड़िहान तिराहे पर किसानों ने पहली बार जाम लगाया था। दूसरी बार 12 अक्टूबर को किसानों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिलकर तीन दिन में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की। किसानों ने बीते 16 अक्टूबर को रैली निकालकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम व विभागीय अधिकारियों ने तीन दिन बाद मड़िहान ब्रांच को पानी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए। इस बीच किसानों ने बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे मड़िहान तिराहे पर जाम लगा दिया। आवागमन बाधित होने की सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम युगान्तर त्रिपाठी ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। उपजिलाधिकारी की सूचना के तीन घंटे बाद पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वैभव सिंह ने चार दिन बाद मड़िहान में टेल तक पानी पहुंचने के 10 दिन तक नहर चलाने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद किसान लौट गए। इस दौरान अखिलेश्वर पाण्डेय, श्रवण कुमार सिंह, दिनेश सिंह पटेल, प्रदीप सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed